AUSW vs INDW 1st T20 Preview: विश्व कप से पहले मजबूत आस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी भारत महिला खिलाड़ियों की परीक्षा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिये श्रृंखला की तैयारियां इतनी आदर्श नहीं रही हैं लेकिन खिलाड़ी शुक्रवार से यहां मजबूत आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में मजबूत इरादे से मैदान पर उतरने के लिये प्रतिबद्ध होंगी.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

नवी मुंबई, आठ दिसंबर भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिये श्रृंखला की तैयारियां इतनी आदर्श नहीं रही हैं लेकिन खिलाड़ी शुक्रवार से यहां मजबूत आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में मजबूत इरादे से मैदान पर उतरने के लिये प्रतिबद्ध होंगी. दक्षिण अफ्रीका में टी20 विश्व कप शुरू होने में अभी दो महीने का समय है जिससे इन पांच मैचों के बाद हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम को अपनी स्थिति का अच्छी तरह अंदाजा हो जायेगा. यह भी पढ़ें: BCCI ने जारी किया श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे का कार्यक्रम, फैंस की बल्ले-बल्ले

श्रृंखला के शुरूआती मैच से तीन दिन पहले ही अचानक से मुख्य कोच रमेश पवार को बर्खास्त कर दिया गया और पूर्व भारतीय बल्लेबाज ऋषिकेश कानिटकर को बल्लेबाजी कोच के तौर पर सहयोगी स्टाफ की जिम्मेदारी सौंपी गयी.

भारत ने अक्टूबर में एशिया कप जीतने में कामयाबी हासिल की, हालांकि टीम में ज्यादा ही प्रयोग किया गया जिसका खामियाजा उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ लीग मैच में मिली हार से उठाना पड़ा.

हाल में भारत मजबूत आस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने में सफल रहा है लेकिन वह जीत तक नहीं पहुंच सका। ऐसा ही एक मुकाबला अगस्त में राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में हुई पिछली भिड़ंत रहा जिसमें उन्हें लक्ष्य का पीछा करते हुए हार मिली.

बल्लेबाजी क्रम स्थिर दिखता है जिसमें स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के काफी रन जुटाने की उम्मीद है. उनकी सलामी जोड़ीदार शेफाली वर्मा की शार्ट गेंद के खिलाफ कमजोरी को देखते हुए आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज उन्हें दबाव में ला सकती हैं. शेफाली को अगले महीने होने वाले अंडर-19 विश्व कप में टीम की अगुआई की जिम्मेदारी दी गयी है.

जेमिमा रोड्रिग्स ने राष्ट्रीय टीम में वापसी के बाद से अच्छी फॉर्म दिखायी है जबकि कप्तान हरमनप्रीत ने भी निरंतरता हासिल की है. हरलीन देओल और यास्तिका भाटिया ने चैलेंजर ट्राफी में शानदार प्रदर्शन की बदौलत वापसी की.

लेग स्पिन गेंदबाजी आल राउंडर देविका वैद्य ने आठ साल के बाद टी20 टीम में वापसी की है और उनकी मौजूदगी से स्पिन आक्रमण में विविधता आयेगी.

रेणुका ठाकुर पिछले छह महीनों से टीम के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली तेज गेंदबाज रही हैं और वह बायें हाथ की तेज गेंदबाज अंजलि सरवनी से सहयोग मिलने की उम्मीद लगाये होंगी.

वहीं एलिसा हीली (खेल से अनिश्चित ब्रेक लेने वाली मेग लैनिंग की अनुपस्थिति में) की अगुआई वाली आस्ट्रेलियाई टीम में भी कई नये चेहरे हैं. 19 साल की बल्लेबाज फोबे लिचफील्ड से काफी उम्मीदें लगी हैं जिनके टीम में संन्यास ले चुकी रशेल हेन्स की जगह लेने की उम्मीद है. लिचफील्ड ने पिछले साल महिला बिग बैश लीग के दौरान मंधाना के साथ काफी समय बिताया था.

आयरलैंड के लिये खेल चुकीं तेज गेंदबाज किम गार्थ और हीथर ग्राहम के भी आस्ट्रेलिया के लिये पदार्पण करने की उम्मीद है.

आस्ट्रेलियाई टीम : एलिसा हीली (कप्तान), तहलिया मैकग्रा (उप कप्तान), डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, हीथर ग्राहम, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, एलिसा पैरी, मेग शट और अनाबेल सदरलैंड

भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर, मेघना सिंह, अंजलि सरवनी, देविका वैद्य, एस मेघना, ऋचा घोष और हरलीन देओल।

मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट