India vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरे शतक से चूके यशस्वी जायसवाल, रन आउट होकर लौटे पवेलियन

भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में दोहरा शतक चूक गए. मुकाबले के दूसरे दिन पहले सेशन के खेल में जायसवाल रन आउट आउट होकर पवेलियन लौटे. 92वें ओवर की दूसरी गेंद पर जायसवाल ने जायडेन सील्स की फुल लेंथ गेंद को मिड-ऑफ की ओर मजबूती से ड्राइव किया.

यशस्वी जयसवाल (Photo credit: Disney+ Hotstar)

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर : भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) वेस्टइंडीज के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में दोहरा शतक चूक गए. मुकाबले के दूसरे दिन पहले सेशन के खेल में जायसवाल रन आउट आउट होकर पवेलियन लौटे. 92वें ओवर की दूसरी गेंद पर जायसवाल ने जायडेन सील्स की फुल लेंथ गेंद को मिड-ऑफ की ओर मजबूती से ड्राइव किया. जायसवाल ने रन चुराने की कोशिश में तुरंत दौड़ लगानी शुरू कर दी, लेकिन इसमें गिल को कोई दिलचस्पी नहीं थी.

जायसवाल तब तक काफी आगे निकल गए थे, उन्होंने वापस क्रीज पर लौटने की कोशिश की, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी. थ्रो कीपर के छोर पर आया और तेविन इमलाच ने स्टंप्स बिखेर दिए. रन आउट होने के बाद जायसवाल दूसरे छोर पर मौजूद कप्तान से कुछ हद तक खफा भी नजर आए. जायसवाल 258 गेंदों में 22 चौकों के साथ 175 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वह भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर पर रन-आउट होने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बन गए. यह भी पढ़ें : How To Watch NAM vs SA Only T20I 2025 Live Streaming: एकमात्र टी20 में नामिबिया से भिड़ेगी दक्षिण अफ्रिका क्रिकेट टीम, जानिए कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव प्रसारण का लुफ्त

इस अनचाही लिस्ट में संजय मांजरेकर शीर्ष पर हैं, जो साल 1989 में पाकिस्तान के विरुद्ध लाहौर के मैदान पर 218 के स्कोर पर रन आउट हुए थे. वहीं, द ओवल में साल 2002 में इंग्लैंड के विरुद्ध 217 के स्कोर पर रन आउट होने वाले राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. राहुल ही इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर भी हैं, जो साल 2001 में कोलकाता टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 180 रन पर इस तरह आउट हो चुके हैं. अगर यशस्वी जायसवाल इस मैच में दोहरा शतक जड़ते, तो यह उनके करियर का तीसरा दोहरा शतक होता. जायसवाल फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में 209 रन की पारी खेल चुके हैं. इसके अगले ही मैच में जायसवाल ने राजकोट में इंग्लैंड के विरुद्ध नाबाद 214 रन बनाए थे.

वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन 94 ओवरों के खेल तक भारत ने 3 विकेट खोकर 343 रन बना लिए हैं. जायसवाल के अलावा, केएल राहुल 38, जबकि साई सुदर्शन 87 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. फिलहाल, कप्तान शुभमन गिल 33 और नितीश रेड्डी 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. विपक्षी टीम की ओर से जोमेल वारिकन ने 2 विकेट हासिल किए हैं. भारत 2 मुकाबलों की इस सीरीज का पहला मैच पारी और 140 रन से अपने नाम कर चुका है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी