India and Bangladesh: बांग्लादेश दौरा स्थगित होने के बाद श्रीलंका को सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारत की मेजबानी की उम्मीद

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड की आपसी सहमति से स्थगित कर दी गई. यह सीरीज अब 2026 में खेली जाएगी. वहीं, इस स्थिति में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारत की मेजबानी करने की उम्मीद कर रहा है.

टीम इंडिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

नई दिल्ली, 18 जुलाई : भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड की आपसी सहमति से स्थगित कर दी गई. यह सीरीज अब 2026 में खेली जाएगी. वहीं, इस स्थिति में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारत की मेजबानी करने की उम्मीद कर रहा है. भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद, बांग्लादेश का दौरा 17 अगस्त से शुरू होने वाला था. इसी अवधि में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड भारत के साथ सीमित ओवरों की सीरीज की मेजबानी की उम्मीद कर रही है. ये सीरीज होगी या नहीं इस पर फैसला सिंगापुर में आईसीसी की आम बैठक में लिया जाना है.

एसएलसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, "हमें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. आगे की चर्चा सिंगापुर में आईसीसी बैठक के दौरान होगी. हमें दो या तीन दिनों के भीतर अंतिम निर्णय की उम्मीद है. अगर मंजूरी मिल जाती है, तो सीरीज कोलंबो और कैंडी में आयोजित होने की संभावना है." हालांकि, शुरुआती प्रस्ताव में तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल थे, लेकिन फरवरी-मार्च में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे, को देखते हुए टी20 मैचों पर जोर दिए जाने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें : Shpageeza Cricket League 2025 Full Schedule: शपागीजा क्रिकेट लीग में जलवा दिखाएंगे अफगान खिलाड़ी, जानिए टूर्नामेंट का लाइव स्ट्रीमिंग, स्क्वाड, समेत पूरी शेड्यूल

भारत और श्रीलंका के बीच सीमित ओवरों की सीरीज की संभावना भारत-बांग्लादेश सीरीज के साथ ही लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के स्थगित होने से बनी है. यह लीग पहले अगस्त में होने वाली थी. हाल में श्रीलंका को बांग्लादेश के खिलाफ अपने घर में टी20 सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है. श्रीलंका पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज हारा है. हार के बाद श्रीलंका के कप्तान चरित असलांका ने विश्व कप की तैयारी के लिए बोर्ड से और अधिक उच्च-गुणवत्ता वाले क्रिकेट का आग्रह किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs Bangladesh, 3rd T20I Match Scorecard: बुलावायो में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के सामने 144 रनों का टारगेट रखा, डायोन मायर्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs Bangladesh, 3rd T20I Match Live Score Update: बुलावायो में जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बुलावायो में जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Zimbabwe vs Bangladesh, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: बुलावायो में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड