IND vs WI: वेस्ट इंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन प्लेयर्स को मिली जगह

बीसीसीआई ने आज टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम की घोषणा कर दी है. विराट कोहली की कप्तानी में 3 टी20, 2 टेस्ट मैच और 3 ओडीआई मैच खेले जाएंगे. इसी के साथ बुम्राह को टेस्ट मैच में जगह दी गई है वहीं वन डे मैच और टी20 में उन्हें आराम दिया गया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: IANS)

बीसीसीआई (BCCI) ने आज वेस्ट इंडीज (West Indies) दौरे के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान कर दिया है. विराट कोहली की कप्तानी में  3 टी20, 2 टेस्ट मैच और 3 ओडीआई मैच खेले जाएंगे. घोषणा के अनुसार, जसप्रीत बुम्राह को 2 टेस्ट मैच में जगह दी गई है, वहीं 3 ओडीआई और 3 टी20 मैच में उन्हें आराम दिया गया है.

बीसीसीआई द्वारा गठित टीम की लिस्ट पर डालें एक नजर:

3 टी20 मैच के लिए इंडियन टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान ), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, राहुल चाहर, दीपक चाहर , नवदीप सैनी.

3 ओडीआई मैच के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान ), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद , नवदीप सैनी.

2 टेस्ट मैच के लिए भारत की टीम: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा , हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर) रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव.

गौरतलब है कि टी20 मैच और ओडीआई मैच में रोहित शर्मा उप कप्तान के तौर पर खेलेंगे. वहीं  2 टेस्ट के लिए अजिंक्य रहाणे उप उपकप्तान के तौर पर खेलेंगे. ये भी बता दें कि हार्दिक पांड्या को इन मैचों के लिए आराम दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड