India At CWG 2026 Day 2 Full Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज भारत का पूरा शेड्यूल, जानें 24 जुलाई को किस भारतीय खिलाड़ी का मुकाबला कितने बजे होगा
लॉन बॉल्स में पुतुल सोनोवाल पुरुष सिंगल्स सेक्शनल मुकाबले में फॉकलैंड आइलैंड्स के खिलाड़ी से भिड़ेंगे. वहीं महिला पेयर्स में बर्मिंघम 2022 की स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी पिंकी सिंह और रूपा रानी तिर्की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलेगी. 27 जुलाई से एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की शुरुआत के साथ भारत की नजर पदक तालिका में बड़ी छलांग लगाने पर होगी.
India At CWG 2026 Day 2 Full Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का रोमांच जारी है. स्कॉटलैंड के ग्लासगो में खेले जा रहे इस बहु-खेल आयोजन का आज यानी 24 जुलाई को दूसरा दिन है. पहले दिन रंगारंग उद्घाटन समारोह के बाद अब विभिन्न खेलों में मुकाबले खेले जा रहे हैं. हालांकि भारतीय एथलेटिक्स प्रशंसकों को नीरज चोपड़ा समेत स्टार खिलाड़ियों का एक्शन देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की शुरुआत 27 जुलाई से होगी. Commonwealth Games 2026: राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का सुनहरा इतिहास, 200 से ज्यादा गोल्ड समेत 500+ पदक जीतकर बनाया दबदबा
27 जुलाई से शुरू होगा एथलेटिक्स का रोमांच
ग्लासगो 2026 में एथलेटिक्स स्पर्धाएं 27 जुलाई से 1 अगस्त तक स्कॉटस्टाउन स्टेडियम में आयोजित होंगी. भारत ने इस बार 32 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम भेजी है, जिसमें ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, हाई जंप स्टार तेजस्विन शंकर और लंबी दूरी की धाविका पारुल चौधरी जैसे बड़े नाम शामिल हैं. भारतीय टीम से इस बार कई पदकों की उम्मीद की जा रही है.