Asian Games 2026 Day 2 India Schedule: आज क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन समेत कई खेलों में एक्शन में होंगे भारतीय खिलाड़ी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

20वें एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन यानी रविवार, 20 सितंबर को भारतीय खिलाड़ियों का व्यस्त कार्यक्रम रहने वाला है. जापान के आइची-नागोया में आयोजित इस महाकुंभ में भारत के लिए कई खेलों में पदक जीतने का मौका होगा. उद्घाटन समारोह के बाद दूसरे दिन क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, शूटिंग, वुशु, सॉफ्ट टेनिस और टेकबॉल समेत कई स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे.

Asian Games 2026 Day 2 India Full Schedule: 20वें एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन यानी रविवार, 20 सितंबर को भारतीय खिलाड़ियों का व्यस्त कार्यक्रम रहने वाला है. जापान के आइची-नागोया में आयोजित इस महाकुंभ में भारत के लिए कई खेलों में पदक जीतने का मौका होगा. उद्घाटन समारोह के बाद दूसरे दिन क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, शूटिंग, वुशु, सॉफ्ट टेनिस और टेकबॉल समेत कई स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे. महिला क्रिकेट टीम से लेकर पुरुष हॉकी टीम तक सभी की नजरें जीत के साथ अभियान की शुरुआत पर होंगी. India Women vs Bangladesh Women, 2nd Semi-Final Match Live Score Update: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत महिला और बांग्लादेश महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

महिला क्रिकेट टीम की सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ंत

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने क्वार्टरफाइनल में मेजबान जापान को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. अब हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम का मुकाबला बांग्लादेश से होगा. इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम कम से कम रजत पदक पक्का कर लेगी.

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम करेंगी अभियान की शुरुआत

भारतीय महिला हॉकी टीम अपने पूल-बी के पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान का सामना करेगी. वहीं हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम पूल-ए के अपने पहले मैच में इंडोनेशिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. भारतीय पुरुष टीम अपने खिताब की रक्षा के इरादे से टूर्नामेंट में उतरेगी.

वुशु, टेकबॉल और सॉफ्ट टेनिस में पदक की उम्मीद

टेकबॉल में क्विमसी डिसूजा महिला एकल कांस्य पदक मुकाबले में कंबोडिया की कोएमयान डाई से भिड़ेंगी. इसके बाद वह मोहम्मद अनस इमरान बेग के साथ मिश्रित युगल कांस्य पदक मुकाबले में भी हिस्सा लेंगी.

वुशु में सूरज सिंह मायांगलंबम पुरुष चांगक्वान फाइनल में उतरेंगे, जबकि दिन में बाद में पुरुष और महिला सांडा स्पर्धाओं के शुरुआती मुकाबले भी खेले जाएंगे. वहीं सॉफ्ट टेनिस पुरुष टीम जापान के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी.

बैडमिंटन और शूटिंग में भी भारत की चुनौती

पीवी सिंधु की मौजूदगी में भारतीय महिला बैडमिंटन टीम राउंड ऑफ 16 में कजाकिस्तान का सामना करेगी. वहीं भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम भी अपने शुरुआती मुकाबले में एक्शन में नजर आएगी. शूटिंग में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदार्सा विनोद क्वालिफिकेशन और टीम स्पर्धा में हिस्सा लेंगी.

एशियन गेम्स 2026: 20 सितंबर को भारत का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

खेल मुकाबला / चरण भारतीय खिलाड़ी / मैच समय (IST)
वुशु पुरुष चांगक्वान फाइनल सूरज सिंह मायांगलंबम सुबह 5:30 बजे
बैडमिंटन महिला टीम (राउंड ऑफ 16) भारत बनाम कजाकिस्तान सुबह 6:00 बजे
टेकबॉल महिला एकल कांस्य पदक मुकाबला क्विमसी डिसूजा बनाम कोएमयान डाई (कंबोडिया) सुबह 6:30 बजे
टेकबॉल मिश्रित युगल कांस्य पदक मुकाबला क्विमसी डिसूजा / मोहम्मद अनस इमरान बेग सुबह 7:00 बजे
हॉकी महिला पूल-बी भारत बनाम उज्बेकिस्तान सुबह 7:30 बजे
शूटिंग महिला 10 मीटर एयर राइफल एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर, विदार्सा विनोद सुबह 7:30 बजे से
सॉफ्ट टेनिस पुरुष टीम सेमीफाइनल भारत बनाम जापान सुबह 8:00 बजे
महिला क्रिकेट सेमीफाइनल भारत बनाम बांग्लादेश सुबह 10:30 बजे
हॉकी पुरुष पूल-ए भारत बनाम इंडोनेशिया सुबह 11:30 बजे
बैडमिंटन पुरुष टीम प्रारंभिक दौर भारतीय पुरुष टीम दोपहर 1:30 बजे से
वुशु पुरुष और महिला सांडा प्रारंभिक मुकाबले भारतीय सांडा टीम दोपहर सत्र

भारत में एशियन गेम्स 2026 का लाइव प्रसारण कहां देखें?

एशियन गेम्स 2026 का लाइव टेलीकास्ट भारत में Sony Sports Network के विभिन्न चैनलों पर उपलब्ध होगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी. भारतीय खिलाड़ियों के चुनिंदा मुकाबलों का प्रसारण DD Sports पर भी फ्री-टू-एयर उपलब्ध रहेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Japan, One-Off T20I Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने जापान को 2 रन से हराया, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में श्रीलंका को 147 रनों हराकर टीम इंडिया लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Japan, One-Off T20I Match Scorecard: सानो में जापानी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों ने नाक में किया दम, महज 32 रन बनाई टीम इंडिया; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Japan One-Off T20I Match Live Toss And Scorecard: भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड