IND W vs AUS W: स्मृति मंधाना ने ठोका महिला वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज शतक, बेथ मूनी और सोफी डिवाइन का रिकॉर्ड टूटा

महिला वनडे विश्व कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना प्रचंड फॉर्म में चल रही हैं. नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे में मंधाना ने महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाया है. मंधाना ने बेथ मूनी और सोफी डिवाइन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

स्मृति मंधाना (Photo Credit: X Formerly Twitter)

नई दिल्ली, 20 सितंबर : महिला वनडे विश्व कप (Women's ODI World Cup) से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) प्रचंड फॉर्म में चल रही हैं. नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे में मंधाना ने महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाया है. मंधाना ने बेथ मूनी और सोफी डिवाइन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.पारी की शुरुआत करने उतरी मंधाना ने पहली ही गेंद से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर आक्रामक रूख अख्तियार किया. उन्होंने हर कमजोर गेंद को बाउंड्री के पार भेजा. धुआंधार पारी के दौरान 21 गेंद पर अपना अर्धशतक लगाने वाली मंधाना ने महज 50 गेंद पर अपने वनडे करियर का 13वां शतक पूरा किया. उन्होंने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया.

मंधाना का यह शतक भारतीय महिला टीम के किसी भी बल्लेबाज द्वारा वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक तो है ही, महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है. मंधाना ने कारेन रोल्टन और बेथ मूनी के 57-57 गेंदों पर बनाए दूसरे सबसे तेज शतक और सोफी डिवाइन के 59 गेंद पर बनाए तीसरे सबसे शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा. मूनी ने इसी मैच में 57 गेंद पर शतक लगाया था. महिला वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई मेग लैनिंग के नाम है. लैनिंग ने 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 45 गेंद पर शतक लगाया था. यह भी पढ़ें : IND vs PAK: कमरा-फोन बंद करो और सो जाओ, सूर्यकुमार यादव ने ‘बाहरी शोर’ को नजरअंदाज करने का मंत्र बताया

मंधाना वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाली महिला क्रिकेटरों की सूची में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के साथ दूसरे नंबर (13) पर आ गई हैं. पहले स्थान पर 15 शतक के साथ मेग लैनिंग हैं. मंधाना ने 2025 में अपना चौथा वनडे शतक लगाया है. 2024 में भी उन्होंने इस फॉर्मेट में 4 शतक लगाए थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंधाना का यह चौथा शतक है. पिछले मैच में भी उन्होंने 77 गेंद पर शतक लगाया था और 91 गेंद पर 117 रन की पारी खेली थी. भारतीय टीम इस मैच में 413 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही है. रिपोर्ट लिखे जाने तक भारत ने 22 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बना लिए हैं. मंधाना 63 गेंद पर 5 छक्के और 17 चौके की मदद से 125 रन बनाकर आउट हुईं.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में श्रीलंका को 147 रनों हराकर टीम इंडिया लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 217 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Score Update: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है गोल्ड मेडल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट