IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम पर जुर्माना

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. इस मुकाबले को 43 रन से हारने के साथ भारत ने 2-1 से सीरीज भी गंवा दी.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

नई दिल्ली, 23 सितंबर : भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women's Cricket Team) पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. इस मुकाबले को 43 रन से हारने के साथ भारत ने 2-1 से सीरीज भी गंवा दी. आईसीसी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, समय सीमा को ध्यान में रखते हुए भारत निर्धारित समय पर दो ओवर पीछे रहा, जिसके बाद एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी ने टीम इंडिया पर जुर्माना लगाया है.

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने औपचारिक सुनवाई से बचते हुए, अपना अपराध स्वीकार कर लिया. ऐसे में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत, खिलाड़ियों पर उनकी टीम की ओर से प्रत्येक ओवर कम फेंकने पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को 8 विकेट से जीता. इसके बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा मैच 102 रन से अपने नाम किया. सीरीज का तीसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जिसमें जमकर रन बरसे. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 47.5 ओवरों में 412 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. यह भी पढ़ें : Pakistan vs Sri Lanka, Super Four Match 3 Asia Cup 2025 Live Streaming In India: आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

टीम के लिए बेथ मूनी ने 75 गेंदों में 1 छक्के और 23 चौकों की मदद से 138 रन की पारी खेली, जबकि जॉर्जिया वोल ने 68 गेंदों में 14 चौकों के साथ 81 रन बनाए. इनके अलावा, एलिसे पेरी ने 72 गेंदों में 68 रन अपने खाते में जोड़े. भारत की ओर से अरुंधति रेड्डी ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए. इसके जवाब में भारतीय टीम 47 ओवरों में 369 रन पर सिमट गई. टीम इंडिया की ओर से स्मृति मंधाना ने 63 गेंदों में 5 छक्कों और 17 चौकों की मदद से 125 रन बनाए, जबकि दीप्ति शर्मा ने 58 गेंदों में 72 रन अपने खाते में जोड़े. इनके अलावा, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 52 रन जुटाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से किम गार्थ ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, जबकि मेगन शट्ट ने 2 विकेट अपने नाम किए.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\