IND W vs AUS W: 'हमारी छोरियां छोरो से कम हैं के', भारतीय महिला टीम की जीत पर बॉलीवुड ने लुटाया प्यार

शुक्रवार का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छा था, क्योंकि तीसरी बार भारत महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंच चुका है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मात दी. भारतीय महिला खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंदी टीम को हराते हुए पांच विकेट पर 341 रन का आंकड़ा छू लिया.

भारत महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर : शुक्रवार का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छा था, क्योंकि तीसरी बार भारत महिला वनडे विश्व कप (Women's ODI World Cup) के फाइनल में पहुंच चुका है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मात दी. भारतीय महिला खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंदी टीम को हराते हुए पांच विकेट पर 341 रन का आंकड़ा छू लिया. ऑस्ट्रेलिया ने 49.5 ओवर में 338 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय बल्लेबाजों जेमिमा रोड्रिगेज और हरमनप्रीत की साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया. दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी की और टीम के लिए जीत का राह तैयार की.

इस जीत पर पूरा बॉलीवुड खुश है और छोरियों को छोरों से कम नहीं, बल्कि ज्यादा बता रहा है. बॉलीवुड के वरिष्ठ एक्टर मनोज वाजपेयी ने सोशल मीडिया पर भारतीय महिला टीम को बधाई दी है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कमाल कर दिया…फ़ाइनल में! हमारी 'वूमेन इन ब्लू' की दृढ़ता और उत्कृष्टता को सलाम. 339 रनों का पीछा करते हुए, हमारी टीम ने महिला वनडे इतिहास का सर्वोच्च स्कोर हासिल किया है. एक ऐसा पल जिसने खेल को ऊपर उठाया और महिला क्रिकेट को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाया." यह भी पढ़ें : IND W vs AUS W: तीन मौके, जब महिला वनडे मैच में चेज हुआ 300 से ज्यादा स्कोर

जबकि सुनील शेट्टी ने जेमिमा रोड्रिगेज की फोटो शेयर कर लिखा, "339 रन…कमाल कर दिया...जेमिमा के प्रदर्शन और टीम इंडिया की मेहनत ने दिल जीत लिया. बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल ने पूरी भारतीय महिला टीम की खुश होते हुए फोटो पोस्ट की है और लिखा है, "ओह माय गॉड…क्या गेम था." सिंगर के कैप्शन से साफ है कि वे अभी तक खुशी की खुमारी में हैं और कहने के लिए शब्द नहीं है. साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने टीम की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, " वूमेन इन ब्लू...आईकॉनिक...

बॉलीवुड की 90 के दशक की अदाकारा रवीना टंडन ने महिला वूमेन की टीम की फोटोज शेयर कर खुशी जाहिर की है और दंगल का डायलॉग शेयर किया है, जिसपर लिखा है "हमारी छोरियां छोरो से कम हैं के…" प्राउड इंडियन वूमेन. जबकि एक्टर वरुण धवन ने जेमिमा रोड्रिगेज की खुशी से रोते हुए फोटो शेयर की और लिखा 'हीरो'. ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराने के बाद भारत अब फाइनल में अफ्रीका से भिड़ेगा और मैच 2 नवंबर को रविवार के दिन होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Australia Women, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सपनों पर फेरा पानी, 6 विकेट से हराकर महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से किया बाहर; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Australia Women, ICC Women's T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: लॉर्ड्स में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 171 रनों का लक्ष्य, हरमनप्रीत कौर ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, T20 World Cup 2026 30th Match Live Score Update: लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है 30वां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

AUS-W vs IND-W, T20 World Cup 2026 30th Match Live Toss And Scorecard: लॉर्ड्स में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड