IND vs WI: वेस्टइंडीज दौरे पर विराट कोहली को चीयर करते नजर आ सकती हैं अनुष्का शर्मा, मियामी एअरपोर्ट पर साथ हुई स्पॉट

3 अगस्त से शुरू होने जा रहे वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम और विराट कोहली की हौसलाअफजाई करते हुए अनुष्का शर्मा भी नजर आ सकती हैं. क्योंकि अनुष्का भी विराट संग पहुंची हैं. एक यूजर ने मियामी एअरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक साथ बैठे तस्वीर को शेयर किया हैं.

अनुष्का शर्मा (Image Credit: Instagram)

कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के अगुवाई में टीम इंडिया वेस्टइंडीज (West Indies)  पहुंच चुकी हैं. 3 अगस्त से शुरू होने जा रहे इस दौरे पर भारतीय टीम तीन टी20 (T20), तीन वनडे (ODI) और दो टेस्ट मैच (Test matches) खेलेगी. ऐसे में क्या एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी इस दौरे पर टीम इंडिया और विराट कोहली की हौसलाअफजाई (Cheer) करते हुए नजर आने जा रहीं? एक यूजर ने मियामी एअरपोर्ट (Miami Airport) पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक साथ बैठे तस्वीर को शेयर किया हैं. जिसमें पूरी टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ियों के बीच विराट कोहली संग अनुष्का शर्मा भी बैठे हुए दिखाई दे रही हैं.

दरअसल वर्ल्डकप 2019 (World Cup 2019) के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद से ही कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच मतभेद की खबरें आनी शुरू हो गई. जिसके बाद ये खबर भी सामने आई कि रोहित ने इन्स्टा पर विराट के बाद अनुष्का शर्मा को अनफॉलो कर दिया है. हालांकि वेस्टइंडीज रवाना होने से पहले विराट कोहली ने ऐसे किसी भी तरह के मतभेद की बात से इनकार किया था. ऐसे में विराट कोहली के लिए ये दौरा बेहद ही अहम होने जा रहा है. जहां उन्हें साबित करना होगा कि उनके नेतृत्व में टीम एक हैं. सो विराट के इस मुश्किल दौरे पर उनकी पत्नी अनुष्का भी उनके साथ पहुंची हैं. आप भी देखिए एअरपोर्ट अनुष्का और विराट को एक साथ.

वैसे आपको बता दे कि हाल ही में अनुष्का शर्मा ने फिल्मफेयर को दिए अपने इंटरव्यू में पति विराट के बारे में कई अहम बातें बताई. अनुष्का कहती है कि दोनों एक दूसरे के साथ काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करते हैं. दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त है. दोनों काफी हद तक एक समान हैं और उन्हें एक जैसी चीजें करना पसंद है. दोनों टाइम को काफी महत्त्व देते हैं ऐसे में अगर अनुष्का लेट हो जाए तो विराट उन्हें लेटकमर की तरह ही महसूस कराते हैं. यह भी पढ़े: पत्नी और बेटी के साथ तस्वीर शेयर कर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, रितिका सजदेह ने कहा- मुश्किल दिन

अनुष्का ने यह भी बताया कि उन्हें एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करने के काफी कम मौके मिलते हैं. इसलिए जब वो दोनों साथ होते हैं तो बस रिलेक्स करना चाहते हैं. अनुष्का ने बताया कि विदेश में एक दूसरे के साथ नॉर्मली घूमना उन्हें काफी पसंद है. इसके अलावा विराट और उन्हें एक साथ छोटी-छोटी चीजें करना काफी अच्छा लगता है और उन्हें नहीं लगता कि वो और विराट किसी भी चीज में एक दूसरे से अलग हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड