IND vs SL 3rd ODI: तीसरे वनडे में टीम इंडिया में हो सकते हैं बड़े बदलाव, इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतरेगा भारत

रविवार यानी 15 जनवरी को टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तेन वनडे मैच के सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. तीसरे मुकाबले में इन दिग्गजों को मौका मिल सकता हैं.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज (ODI Series) का तीसरा और आखिरी मैच रविवार यानी 15 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया दूसरी बार वनडे मैच खेलने उतरेगी. वहीं श्रीलंका यहां पर पहली बार वनडे मैच खेलेगा. टीम इंडिया गुवाहाटी (Guwahati) और कोलकाता (Kolkata) में खेले गए वनडे मुकाबले जीतकर सीरीज पर कब्जा कर ली है.

अब टीम इंडिया की निगाहें क्लीन स्वीप करने पर होगी. वहीं श्रीलंका की टीम जीत के साथ सीरीज खत्म करना चाहेगी. इस आखिरी मुकाबले के लिए टीम इंडिया में कुछ बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. तीसरे और आखिरी मुकाबले में इन दिग्गजों को मौका मिल सकता हैं. 2023 Men’s FIH Hockey World Cup IND vs ENG: इंग्लैंड को हराने के लिए उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन मे बदलाव तय है. इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को मौका मिल सकता है. ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था. टीम इंडिया सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुका है. ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में सूर्यकूमार यादव भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं. इसके अलावा युजवेंद्र चहल को भी आखिरी मुकाबले में शामिल किया जा सकता है.

नया रिकॉर्ड बनाने के करीब टीम इंडिया

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका होगा. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया ने किसी एक देश के खिलाफ वनडे में संयुक्त रूप से 95-95 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. टीम इंडिया अगर तीसरे वनडे में श्रीलंका को हरा देती है तो वह ऑस्ट्रेलिया को इस मामले में पीछे छोड़ देगी. फिर वनडे इतिहास में टीम इंडिया किसी एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाला देश बन जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 141 वनडे में से 95 मैच जीते हैं. वहीं टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 164 वनडे मैचों में से 95 मुकाबलों में जीत हासिल की हैं.

तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, उमरान मलिक.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\