Ind vs SL 2021: अपने फॉर्म को लेकर युजवेंद्र चहल ने कही ये बड़ी बात

भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है और वह श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. चहल को भारतीय क्रिकेट बोर्ड के वार्षिक अनुबंध की सूची में ग्रेड बी से ग्रेड सी में रखा गया.

Yuzvendra Chahal ( Photo Credits : Instagram)

कोलंबो, 9 जुलाई : भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है और वह श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. चहल को भारतीय क्रिकेट बोर्ड के वार्षिक अनुबंध की सूची में ग्रेड बी से ग्रेड सी में रखा गया. लेकिन लेग स्पिनर का कहना है कि वह इस बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं. चहल 2019 विश्व कप की टीम में भारत के मुख्य स्पिनर थे लेकिन आज वह टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पा रहे हैं. चहल ने क्रिकइंफो से कहा, "मुझे नहीं लगता कि मेरे प्रदर्शन में गिरावट आई है. आप सभी मैचों में प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं.

मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश करता हूं. श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज मेरे लिए महत्वपूर्ण है." उन्होंने कहा, "मैं गेंदबाजी कोच के साथ चर्चा करता हूं. मैनेजमेंट हमें मनोबल देता है और इसलिए मैं यहां श्रीलंका में हूं. अगर ऐसा नहीं होता तो टीम में कोई यहां नहीं होता. इस वक्त मेरा मुख्य ध्यान बस इस सीरीज पर है. पिछले साल ज्यादा क्रिकेट नहीं हुए लेकिन यह हमारे हाथ में नहीं है." यह भी पढ़ें : ODI Cricket: इन टीमों के नाम दर्ज है वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक बार 400 रन बनाने का रिकॉर्ड, देखें क्या है टीम इंडिया की स्थिति

लेग स्पिनर ने कहा, "जो भी सीरीज होगी, हमें बस प्रदर्शन करना है. इस सीरीज के बाद मेरा ध्यान आईपीएल पर होगा और इसके बाद टी 20 विश्व कप पर होगा. फिलहाल मैं इस सीरीज पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं." चहल ने कहा कि इस दौरे के लिए कोच के रूप में आए राहुल द्रविड़ को उनकी क्षमता पर भरोसा है और वह चाहते हैं कि द्रविड़ युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करें. चहल ने कहा, "मैं वनडे सीरीज में लंबे समय बाद खेलूंगा लेकिन हम पहले ही यहां खेल चुके हैं. हमने दो अभ्यास मैच खेले हैं और हमें गर्म वातावरण में खेलने की आदत है."

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs SL, Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों के फाइनल में बनाई जगह, मुकाबले में ये बने रिकॉर्ड्स

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Scorecard: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराया, फाइनल में पाकिस्तान से होगा रोमांचक मुकाबला; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Scorecard: ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक के दम पर भारत ने श्रीलंका के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka, Asian Games 2026 Semi Final Live Score Update: एशियाई खेल 2026 के सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट