Ind vs SL, 1st T20I 2023: भारत ने श्रीलंका को 163 रनों का दिया टारगेट, गेंदबाजो पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

इस तरह 15 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट पर 101 रन बनाए. आखिरी पांच ओवर में दीपक हुड्डा (एक चौका और चार छक्के की मदद से 23 गेंदों में 41 रन नाबाद) और अक्षर पटेल (तीन चौके और एक छक्के की मदद से 20 गेंदों में 31 रन नाबाद) की 35 गेंदों में 68 रनों की अटूट साझेदारी की. इस बीच दोनों ही बल्लेबाजों ने छक्के और चौके की बरसात कर दी, जिससे भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए. अब श्रीलंका को जीतने के लिए 163 रनों की आवश्यकता होगी.

दीपक हुड्डा (41) और अक्षर पटेल (31) की 35 गेंदों में 68 रनों की अटूट साझेदारी की बदौलत वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार को खेले जा रहे पहले मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 163 रनों का लक्ष्य दिया. भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से महेश थीक्षाणा, चमिका करुणारत्ने, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा और दिलशान मदुशंका ने एक-एक विकेट लिया. इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और डेब्यू कर रहे शुभमन गिल ने शुरुआत में कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन पावरप्ले तक भारत ने दो विकेट गंवाकर 41 रन बनाए. इस दौरान, गिल (7) और सूर्यकुमार यादव (7) जल्द ही पवेलियन लौट गए. यह भी पढ़ें: शिवम मावी ने भारत को दिलाया पहली सफलता, पथुम निसंका को भेजा पवेलियन

इसके बाद, अगले ओवर में संजू सैमसन (5) भी डी सिल्वा की गेंद पर बड़ी हिट मारने के चक्कर में कैच आउट हो गए। इस तरह भारत ने 6.5 ओवर में 46 रन पर तीन विकेट खो दिए. इस बीच, पांचवें स्थान पर आए कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ ईशान ने 22 गेंदों में 31 रन की साझेदारी की. लेकिन तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 29 गेंदों में 37 रन बनाकर हसरंगा के शिकार बने, जिससे भारत को 10.3 ओवर में 77 रन पर चौथा झटका लगा.

जल्द ही भारत को कप्तान हार्दिक (29) के रूप में पांचवां झटका लगा, क्योंकि वह मदुशंका की गेंद पर विकेटकीपर को कैच दे बैठे. इस तरह 15 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट पर 101 रन बनाए. आखिरी पांच ओवर में दीपक हुड्डा (एक चौका और चार छक्के की मदद से 23 गेंदों में 41 रन नाबाद) और अक्षर पटेल (तीन चौके और एक छक्के की मदद से 20 गेंदों में 31 रन नाबाद) की 35 गेंदों में 68 रनों की अटूट साझेदारी की. इस बीच दोनों ही बल्लेबाजों ने छक्के और चौके की बरसात कर दी, जिससे भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए. अब श्रीलंका को जीतने के लिए 163 रनों की आवश्यकता होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का होगा कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में आज बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकबले का लुफ्त, यहां जानें मौसम का हाल

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त