IND vs SA 3rd Test: भारत के खिलाफ सीरीज जीतना, मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी- कप्तान एल्गर

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी टीम भारत के खिलाफ तीसरा टेस्ट और सीरीज जीत जाती है तो यह उनके करियर की सबसे बड़ी जीत होगी. उन्होंने कहा कि न्यूलैंड्स में मंगलवार से शुरू होने वाले निर्णायक टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के लिए पिछले 10 या 15 साल में सबसे बड़ा मैच होने जा रहा है.

कप्तान डीन एल्गर (Photo Credits: PTI )

केपटाउन, 11 जनवरी : दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी टीम भारत के खिलाफ तीसरा टेस्ट और सीरीज जीत जाती है तो यह उनके करियर की सबसे बड़ी जीत होगी. उन्होंने कहा कि न्यूलैंड्स में मंगलवार से शुरू होने वाले निर्णायक टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के लिए पिछले 10 या 15 साल में सबसे बड़ा मैच होने जा रहा है. 1-1 की श्रृंखला के साथ, दक्षिण अफ्रीका और भारत दोनों टीमें केपटाउन में खेलने के लिए तैयार हैं. एल्गर ने कहा, "अगर हम भारत को केपटाउन में हरा देते हैं, तो यह मेरे करियर में अब तक की सबसे बड़ी टेस्ट जीत होगी. वहीं, खिलाड़ियों के ²ष्टिकोण से, यह हमारे लिए बहुत बड़ा मैच होगा. हम पिछले कुछ महीनों में बहुत मेहनत कर रहे हैं और अब तक बहुत अच्छा क्रिकेट खेले हैं. हमारे साथ बहुत सी चीजें ठीक नहीं चल रही थीं, जिससे धीरे-धीरे सही किया जा रहा है और जितना हो सके उतना अच्छा करने की कोशिश कर रहे हैं."

एल्गर ने दक्षिण अफ्रीका को जोहान्सबर्ग टेस्ट में नाबाद 96 रनों की पारी खेल जीत दिलाई थी. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को 2-1 से हराना उनकी टीम के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी. टीम के रूप में हमने पिछले टेस्ट में जो किया है, उसी को ध्यान में रखकर बेहतर करने की आवश्यकता है." उन्होंने आगे कहा, "हम आगे की नहीं सोच रहे हैं, हम बस वर्तमान पर फोकस करने की कोशिश कर रहे हैं, तो हम पिछले मैच की तरह इस मैच में भी बेहतर करेंगे. हमारे लिए 2-1 से सीरीज जीतना बहुत बड़ी बात होगी, दुनिया के नंबर एक टीम को अपने घर में हराना हमारे लिए बहुत बड़ी बात होगी, जो प्रोटियाज करने जा रहे हैं." एल्गर ने टेस्ट क्रिकेट में गति बनाए रखने के महत्व के बारे में खुलकर बात की. यह भी पढ़ें : IND vs SA 3rd Test: कल से शुरू होगा टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट, देखें हेड टू हेड आंकड़े

उन्होंने कहा, "यह टेस्ट संभावित रूप से 10 वर्षों या 15 वर्षों में सबसे बड़ा मैच होने जा रहा है. मुझे लगता है कि यह हमारे सम्मान के लिए है. टेस्ट क्रिकेट में हमेशा वह गति होनी चाहिए. एक खिलाड़ी के रूप में मैं भी कुछ इसी तरह से देखने की कोशिश करता हूं, जिससे टीम को सफलता मिलती रहे." एल्गर ने कहा, "हमने इसे वांडर्स में देखा, क्योंकि जिस लय से हम खेले, उसे भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशानी हुई. इसलिए अगर हम दोबारा ऐसा नहीं कर पाते हैं तो यह हमारे लिए बहुत खराब बात होगी."

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka 2nd ODI Match Preview: लीड्स में आज खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

How And Where To Watch England Cricket Team vs Sri Lanka Cricket Team 2nd ODI Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं इंग्लैंड बनाम श्रीलंका दूसरे वनडे मैच का लाइव लुत्फ

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? डरबन में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट