Ind vs NZ T20 2022: हार्दिक की कप्तानी के मुरीद हैं लक्ष्मण

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम के कोच की भूमिका अदा कर रहे वीवीएस लक्ष्मण कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी के मुरीद बन चुके हैं. लक्ष्मण का मानना है कि हार्दिक एक शानदार लीडर हैं और उनका काम करने का तरीका अनुकरणीय है.

हार्दिक पांड्या (Photo Credits: Twitter)

वेलिंग्टन, 17 नवम्बर : न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम के कोच की भूमिका अदा कर रहे वीवीएस लक्ष्मण कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी के मुरीद बन चुके हैं. लक्ष्मण का मानना है कि हार्दिक एक शानदार लीडर हैं और उनका काम करने का तरीका अनुकरणीय है. लक्ष्मण कार्तिक के साथ इसी साल में आयरलैंड के दौरे पर काम कर चुके हैं और उन्होंने उनकी कप्तानी की तारीफ की है. इस साल के आईपीएल में हार्दिक ने नई टीम गुजरात टाइटंस को खिताब दिलवाया और अपनी सूझबूझ भरी कप्तानी से सबको प्रभावित किया. अगला टी20 विश्व कप 2024 में खेला जाएगा और ऐसे में टी20 प्रारूप की कप्तानी हार्दिक को दिलाने पर काफी लोगों में चर्चा छिड़ उठी है.

लक्ष्मण ने पहले टी20 की पूर्वसंध्या पर गुरूवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक के बारे में पूछे जाने पर कहा, "वह एक जबरदस्त कप्तान हैं. हमने देखा उन्होंने गुजरात के साथ क्या किया. आईपीएल जैसे बड़े मंच पर पहली बार कप्तानी करते हुए एक टीम को जीत दिलवाना कोई छोटी बात नहीं है. मैंने उनके साथ आयरलैंड सीरीज में समय बिताया है. वह रणनीतिक तौर पर मजबूत तो हैं ही, साथ में स्वभाव से शांत और स्थिर हैं जो कप्तानी के लिए अनिवार्य है. ऊंचे स्तर के क्रिकेट में कई बार आप पर जबरदस्त दबाव बनेगा और ऐसे में नेतृत्वकर्ता का स्थिर रहना सबसे जरूरी है." यह भी पढ़ें : T20 World Cup 2022: वेस्टइंडीज के टी20 विश्व कप प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे लारा और आर्थर

उन्होंने आगे कहा, "इसके अलावा उनकी ड्रेसिंग रूम में मौजूदगी और उनकी कार्य प्रणाली शानदार हैं. वह एक खिलाड़ियों के कप्तान हैं. कोई भी खिलाड़ी उनके पास आकर खुलकर बात कर सकता है. वह मिसाल से फील्ड पर और उसके बाहर लीड करते हैं और मुझे यह बात बहुत पसंद है."

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी