IND vs ENG: अगर जसप्रीत बुमराह नहीं खेलते, तो अर्शदीप को मैनचेस्टर में मौका देना चाहिए; अजिंक्य रहाणे

भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का मानना है कि अगर जसप्रीत बुमराह को चौथे टेस्ट के लिए आराम देना पड़ा, तो अर्शदीप सिंह को इस फॉर्मेट में डेब्यू का मौका देना चाहिए. इंग्लैंड पांच मुकाबलों की सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है.

Jasprit Bumrah. (Photo credits: X/@PunjabKingsIPL)

नई दिल्ली, 19 जुलाई : भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का मानना है कि अगर जसप्रीत बुमराह को चौथे टेस्ट के लिए आराम देना पड़ा, तो अर्शदीप सिंह को इस फॉर्मेट में डेब्यू का मौका देना चाहिए. इंग्लैंड पांच मुकाबलों की सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को कम करने के लिए, उन्हें इंग्लैंड दौरे पर सिर्फ तीन टेस्ट मैच में ही उतारने का फैसला लिया गया है. बुमराह लीड्स और लंदन में खेल चुके हैं, इसलिए ओल्ड ट्रैफर्ड में उनके खेलने पर संदेह है.

रहाणे ने अपने 'यूट्यूब' चैनल पर कहा, "अगर बुमराह चौथे टेस्ट में नहीं खेल रहे, तो अर्शदीप ही सही विकल्प हैं, क्योंकि इंग्लैंड में आपको एक ऐसे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की जरूरत होती है, जो गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा सके. इसके साथ ही एक अलग एंगल से स्पिनर्स के लिए रफ पिच बना सके. इसलिए अगर बुमराह नहीं खेलते, तो अर्शदीप को अगला मैच खेलना चाहिए." यह भी पढ़ें : ENGC vs AUSC WCL 2025 Dream11 Team Prediction: इंग्लैंड चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स तीसरे मैच से पहले जानिए कैसे चुने बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

अर्शदीप ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है. उन्होंने 21 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 66 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. हालांकि, चौथे टेस्ट से पहले, बेकेनहैम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को चोट लग गई थी. भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने बताया था कि गेंद रोकने की कोशिश में अर्शदीप चोटिल हो गए. टेन डोशेट ने कहा, "गेंदबाजी करते हुए उन्होंने गेंद रोकने की कोशिश की. इस दौरान उन्हें कट लगा. अब हमें देखना होगा कि यह कट कितना गंभीर है."

इंग्लैंड दौरे पर बुमराह का प्रदर्शन शानदार रहा है; उन्होंने सिर्फ दो टेस्ट मैचों में 12 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. इस दौरान दो बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है. हालांकि, बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करने और उनकी पीठ की समस्या को बढ़ने से रोकने के लिए, मैनेजमेंट और मेडिकल स्टाफ ने सीरीज शुरू होने से पहले ही फैसला लिया था कि वह इस दौरे पर सिर्फ तीन ही टेस्ट मैच खेलेंगे. हालांकि, सीरीज में पिछड़ने के चलते, टीम मैनेजमेंट अपनी योजना पर फिर से विचार कर सकता है. सीरीज बराबरी पर लाने के लिए बुमराह को मैनचेस्टर टेस्ट में उतारा जा सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand T20I Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इन भारतीय गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट, जसप्रीत बुमराह नंबर-1 पर काबिज

IND vs SL, Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों के फाइनल में बनाई जगह, मुकाबले में ये बने रिकॉर्ड्स

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Scorecard: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराया, फाइनल में पाकिस्तान से होगा रोमांचक मुकाबला; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Scorecard: ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक के दम पर भारत ने श्रीलंका के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड