IND vs BAN: भारत के लिए पहला टेस्ट शतक बहुत खास है- शुभमन गिल
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में शानदार शतक बनाने वाले युवा ओपनर शुभमन गिल ने कहा है कि भारत के लिए पहला टेस्ट शतक बहुत खास है. गिल ने 152 गेंदों में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से शानदार 110 रन बनाये.
चटगांव, 16 दिसंबर : बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में शानदार शतक बनाने वाले युवा ओपनर शुभमन गिल ने कहा है कि भारत के लिए पहला टेस्ट शतक बहुत खास है. गिल ने 152 गेंदों में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से शानदार 110 रन बनाये.
शुभमन ने तीसरे दिन के खेल के बाद शुक्रवार को कहा, "यह शतक मेरे, मेरे परिवार और मेरा समर्थन करने वाले सभी लोगों के लिए स्पेशल है. भारत के लिए पहला टेस्ट शतक बहुत खास है." उन्होंने अपने पहले शतक के लिए कहा, "मुझे लगा कि शतक काफी लंबे समय पहले आना चाहिए था. मैं विराट भाई से बात कर रहा था कि मुझे मेरा पहला शतक नहीं मिल रहा था. आज मैं शुरूआत के कठिन समय को पार करना चाहता था. मैं ज्यादा सोच नहीं रहा था. मैं फील्ड के अनुसार खेल रहा था और रन बना रहा था." यह भी पढ़ें : पांच युवा, एक लड़की रिले-तैराकी से मुंबई-गोवा-मुंबई का 1,100 किलोमीटर का बनाएंगे नया विश्व रिकॉर्ड
शुभमन ने कहा, "जब गेंदबाज राउंड द विकेट से आया और मुझे प्वाइंट और थर्ड मैन के बीच गैप मिली तो मैंने रिवर्स स्वीप लगाई. जब फील्डर ऊपर आए तो मैंने अपने पाले की गेंद को ऊपर से मारा. पहली 50 गेंदों पर मैं 12-13 पर था और अगली 50 गेंदों पर मैंने गति को बढ़ाया. जब गेंदबाज थक जाते हैं तब मैं प्रहार करता हूं."
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2022 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

