IND vs BAN 2nd Test: केएल राहुल करेंगे ढाका टेस्ट में कप्तानी, ऐसी होगी प्लेइंग इलेवन; जानें पिच-वेदर रिपोर्ट

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 दिसंबर से ढ़ाका में खेला जाएगा. वहीं, इस मैच में टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे. टीम की कमान एक बार फिर केएल को सौंपी गई हैं. टीम इंडिया ने पहला टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे हैं.

टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच दूसरा टेस्ट मैच कल यानी 22 दिसंबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच ढ़ाका में खेला जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया ने चटगांव टेस्ट में बांग्लादेश को 188 रनों से हराया था. फिलहाल टीम इंडिया 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है, लेकिन ढ़ाका टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दूसरे मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे. रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल (KL Rahul) के हाथों में टीम इंडिया की कमान होगी.

अगर केएल राहुल की अगुआई वाली टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिनप (WTC) का फाइनल खेलना है तो उन्हें सभी मैच जीतने जरूरी हैं. टीम इंडिया के मौजूदा चक्र में अभी 5 टेस्ट बाकी हैं और पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है. जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिनप फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को सभी मुकाबले जीतने पड़ेंगे. रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को बांग्लादेश के खिलाफ टीम की कमान सौंपी गई हैं. ऑस्ट्रेलिया फाइनल की दौड़ में फिलहाल टीम इंडिया से उपर हैं. IPL Auction 2023: मध्यक्रम बैटिंग के लिए अच्छा विकल्प हैं मनीष पांडे, ये टीमें लगा सकती हैं बड़ी बोली

पिच और वेदर रिपोर्ट

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला कल से ढ़ाका में खेला जाएगा. वहीं, ढ़ाका के मौसम की बात करें तो फैंस के लिए अच्छी खबर है. मौसम विभाग ने बताया कि ढ़ाका टेस्ट मैच के पांचों दिन अच्छी धूप खिली रहेगी. इसके अलावा बारिश होने की संभावना नहीं है. इस तरह यह टेस्ट मैच पूरा खेला जाएगा. वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि ढ़ाका की विकेट बल्लेबाजों की मदद करेगा. हालांकि, मैच बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है.

ढ़ाका टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन-

केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट