IND vs BAN 2nd ODI 2022: बांग्लादेश की भारत पर रोमांचक सीरीज जीत, रोहित शर्मा ने जीता दिल

भारत को आखिरी के दो ओवर में 40 रन जीतने के लिए चाहिए थे, लेकिन रोहित के 51 नाबाद रहने के बावजूद भारत 5 रन से हार गया, जिससे बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली और भारत से अपनी जमीन पर लगातार दूसरी सीरीज जीत ली.

भारतीय टीम ( Photo Credit: Twitter)

मेहदी हसन मिराज (100 नाबाद) और इबादत हुसैन (3/45) के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (एसबीएनएससी) में खेले गए दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश ने भारत को 5 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली. बांग्लादेश के 271 रनों के जवाब में भारत 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 266 रन ही बना सका. टीम की ओर से श्रेयस अय्यर (82), अक्षर पटेल (56) और रोहित शर्मा (नाबाद 51) ने सबसे ज्यादा रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से इबादत हुसैन के अलावा मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन ने दो-दो विकेट और मुस्ताफिजुर रहमान और महमूदुल्लाह ने एक-एक विकेट लिया. यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद भी कप्तान रोहित शर्मा ने जीता फैंस का दिल, अंगूठे में चोट के बाद भी खेली धमाकेदार पारी, देखें मजेदार Memes

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरू से पीछा करने की हालात में नहीं दिखी, क्योंकि उन्होंने 18.3 ओवर में 64 रनों पर ही चार विकेट खो दिए. इस दौरान, चोटिल रोहित शर्मा की जगह सलामी बल्लेबाज के रूप में आए विराट कोहली (5), शिखर धवन (8), वाशिंगटन सुंदर (11) और केएल राहुल (14) जल्द ही पवेलियन लौट गए.

इसके बाद, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने 101 गेंदों में 107 रनों की साझेदारी करके भारत को लक्ष्य के करीब ले जाने की कोशिश की. इस दौरान, दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे किए, लेकिन 35वें ओवर में मेहदी की गेंद पर श्रेयस (82) तेज गति से रन बनाने के चक्कर में कैच आउट हो गए, जिससे भारत को 175 पर पांचवां झटका लगा.

इसके बाद, अक्षर (56) और शार्दुल ठाकुर (7) भी जल्दी आउट हो गए, जिससे भारत की पारी एक बार फिर से लड़खड़ा गई. दीपक चाहर ने चोटिल रोहित शर्मा का साथ दिया, लेकिन वह भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होते ही 45.1 ओवर में 213 पर आठ विकेट गंवा दिए। इस बीच, मोहम्मद सिराज भी 2 रन बनाकर बोल्ड हो गए.

भारत को आखिरी के दो ओवर में 40 रन जीतने के लिए चाहिए थे, लेकिन रोहित के 51 नाबाद रहने के बावजूद भारत 5 रन से हार गया, जिससे बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली और भारत से अपनी जमीन पर लगातार दूसरी सीरीज जीत ली.

अंगूठे में लगी चोट के कारण रोहित शर्मा 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और एक समय बांग्लादेश के मुंह से लगभग जीत छिन ही ली थी लेकिन आखिरी गेंद पर जीत के लिए छक्का नहीं मार पाए.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड