IND vs BAN 1st Test Day 3 Live Score: कुलदीप का पंजा, भारत ने बांग्लादेश को 150 पर समेटा

भारत ने शुक्रवार को यहां जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन का पहला सत्र 290 रन की बढ़त के साथ समाप्त किया.

(Photo Credits: CSK/Twitter)

चटगांव, 16 दिसम्बर : भारत ने शुक्रवार को यहां जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन का पहला सत्र 290 रन की बढ़त के साथ समाप्त किया. कुलदीप यादव ने आठवें टेस्ट मैच में अपना तीसरा पांच विकेट पूरा किया और भारत ने बांग्लादेश को सिर्फ 150 रन पर आल आउट कर दिया. कप्तान केएल राहुल (नाबाद 20) और शुभमन गिल (नाबाद 15) ने दूसरी पारी के 15 ओवर तक मेहमान टीम का स्कोर 36/0 कर दिया.

बायें हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम से परेशान गिल के साथ सतर्क रहने से पहले राहुल ने खालिद अहमद की गेंद पर कवर के जरिए एक खूबसूरत ड्राइव से छाप छोड़ी. यहां तक कि उन्होंने गिल को चौथे ओवर में आउट कर दिया था, लेकिन अपील के जरिये वह बच गए. यह भी पढ़ें : IPL 2023 Auction: आईपीएल ऑक्शन में सुरेश रैना की होगी वापसी, इस भूमिका में आएंगे नजर

इससे पहले बांग्लादेश की पारी के दौरान गेंदबाज कुलदीप यादव ने 5 विकेट झटके. गेंदबाज ने मुशफिकुर रहीम (28), कप्तान शाकिब (3), विकेटकीपर नुरुल हसन (16), तैजुल इस्लाम (0) और इबादत हुसैन (17) का विकेट शामिल है. वहीं, दूसरे गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट झटके, जिसमें टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज शांतो (0) और जाकिर हसन (20) का विकेट शामिल है. गेंदबाज उमेश यादव और अक्षर पटेल ने भी 1-1 विकेट लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Bangladesh, 1st ODI Match 2026 Scorecard: पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के सामने रखा 248 रनों का लक्ष्य, हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें