Ind vs Aus: मैकडोनाल्ड ने भारत दौरे से पहले कहा: मैच अभ्यास की जरूरत नहीं

ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख कोच एंर्डयू मैकडोनाल्ड ने रविवार को कहा कि फरवरी-मार्च में भारत दौरा शुरू करने से पहले किसी अभ्यास मैच की जरूरत नहीं है. ऑस्ट्रेलिया ने पिछले वर्ष पाकिस्तान का दौरा करने से पहले कुछ ऐसा ही किया था.

Andrew McDonald (Photo Credits: wikipedia common)

नयी दिल्ली, 1 जनवरी : ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख कोच एंर्डयू मैकडोनाल्ड (Andrew McDonald) ने रविवार को कहा कि फरवरी-मार्च में भारत दौरा शुरू करने से पहले किसी अभ्यास मैच की जरूरत नहीं है. ऑस्ट्रेलिया ने पिछले वर्ष पाकिस्तान का दौरा करने से पहले कुछ ऐसा ही किया था. ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान उतरने से पहले मेलबर्न की पिचों पर अभ्यास किया था. ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान में सीरीज 1-0 से जीती थी. ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा शुरू होने और नागपुर में नौ फरवरी से सीरीज की शुरूआत होने से पहले सिडनी में खिलाड़ियों का तीन दिवसीय शिविर लगेगा.

2017 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे की तैयारी के लिए दुबई में आईसीसी अकादमी में विशेष रूप से तैयार पिचों पर 10 दिनों का कैंप लगाया था और पुणे में पहले टेस्ट से पूर्व नौ दिनों का अभ्यास भारत में किया था. ऑस्ट्रेलिया ने पुणे में पहला टेस्ट जीता लेकिन इसके बाद विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने वापसी करते हुए सीरीज 2-1 से जीती. यह भी पढ़ें : Team India Record 2022: साल 2022 में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छक्के जड़ने के मामले में टॉप पर टीम इंडिया, जानें अन्य टीमों का हाल

मैकडोनाल्ड ने कहा, "कोई अभ्यास मैच नहीं जैसा हमने पिछली कुछ सीरीज में किया है. हमें लगता है कि हमें अभ्यास मैच की जरूरत नहीं है. हम भारत पहले मैच से एक सप्ताह पूर्व पहुंचेंगे." मैकडोनाल्ड के हवाले से सिडनी मॉनिर्ंग हेराल्ड ने संकेत दिया कि भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम बड़ी हो सकती है जबकि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और आलराउंडर कैमरून ग्रीन की फिटनेस को लेकर चिंता है. हालांकि कोच को भरोसा है कि ग्रीन उन्हें दी गयी समय सीमा में फिट हो जाएंगे. उनके लिए चुनौती यही रहेगी कि वह यह सुनिश्चित करें कि उनका शरीर मैच के लिए फिट रहे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड