ICC Women's World Cup 2025: न्यूजीलैंड ने आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के लिए सीधी एंट्री पक्की की

न्यूजीलैंड ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए सीधी एंट्री हासिल कर ली है. यह तय हुआ जब बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ बासेटेरे में अपनी आईसीसी महिला चैंपियनशिप सीरीज का मैच हार गया.

 न्यूज़ीलैंड महिला (Credit: X@T20WorldCup)

दुबई, 25 जनवरी : न्यूजीलैंड ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए सीधी एंट्री हासिल कर ली है. यह तय हुआ जब बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ बासेटेरे में अपनी आईसीसी महिला चैंपियनशिप सीरीज का मैच हार गया.

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश दोनों ने 10 टीमों की इस प्रतियोगिता में 21-21 अंक बनाए, लेकिन न्यूजीलैंड ने ज्यादा मैच (9) जीतने के कारण सीधी जगह बनाई, जबकि बांग्लादेश ने 8 मैच जीते थे. इस टूर्नामेंट में हर टीम ने 8 सीरीज खेली – 4 अपने देश में और 4 बाहर. यह भी पढ़ें : IND vs ENG: अर्शदीप सिंह बना सकते हैं शानदार रिकॉर्ड, चेपॉक में दिलचस्प रहा है टी20 अंतर्राष्ट्रीय का इतिहास

भारत (मेजबान) और शीर्ष 5 अन्य टीमों ने वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया. नीचे की चार टीमों को क्वालिफायर टूर्नामेंट के जरिए मौका मिलेगा. ऑस्ट्रेलिया ने 39 अंकों के साथ चैंपियनशिप जीती. भारत 37 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा. इंग्लैंड (32), दक्षिण अफ्रीका (25), और श्रीलंका (22) भी सीधे वर्ल्ड कप में पहुंचीं.

बांग्लादेश (21), वेस्टइंडीज (18), पाकिस्तान (17) और आयरलैंड (आठ) 31 अक्टूबर, 2024 तक दो अन्य सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीमों स्कॉटलैंड और थाईलैंड के साथ विश्व कप क्वालीफायर में शामिल हो जाएंगे. क्वालीफायर के विवरण की घोषणा आगे की जाएगी. क्वालीफायर के माध्यम से दो स्थान हासिल करने की संभावना है.

2025 में महिला वनडे वर्ल्ड कप भारत में होगा. यह पांचवीं बार है जब भारत इसकी मेजबानी करेगा. इससे पहले भारत में आखिरी बार 2016 में महिला टी20 वर्ल्ड कप हुआ था. इस बार भी वर्ल्ड कप का फॉर्मेट 2022 जैसा रहेगा, जिसमें 8 टीमें कुल 31 मैच खेलेंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Bangladesh, 1st ODI Match 2026 Scorecard: पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के सामने रखा 248 रनों का लक्ष्य, हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Video Highlights: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से हराकर सीरीज में की वापसी, गेराल्ड कोएत्ज़ी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का पूरा हाइलाइट्स