इन दिनों नेट्स पर कम गेंदबाजी करता हूं और उसे मैचों के लिये बचाकर रखता हूं : एंडरसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट में बने रहने का राज बताते हुए बुधवार को यहां कहा कि अब वह नेट्स पर कम समय बिताते हैं और अपनी उस ऊर्जा को मैचों के लिये बचाकर रखते हैं।

जेम्स एंडरसन (Photo: @englandcricket/Twitter)

लीड्स, 26 अगस्त: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट में बने रहने का राज बताते हुए बुधवार को यहां कहा कि अब वह नेट्स पर कम समय बिताते हैं और अपनी उस ऊर्जा को मैचों के लिये बचाकर रखते हैं.एंडरसन ने अपनी शानदार गेंदबाजी का नमूना तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भी दिखाया जब उन्होंने आठ ओवर में छह रन देकर तीन विकेट लिये और विराट कोहली के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के फैसले के बाद भारतीय टीम को पहली पारी में 78 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभायी.इस 39 वर्षीय खिलाड़ी ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘उम्र बढ़ने के साथ मुझे लगता है कि मुझे जिम में अधिक कड़ी मेहनत करनी चाहिए.मैं नेट्स पर कम गेंदबाजी करता हूं और इसे मैच के लिये बचाये रखने की कोशिश करता हूं जबकि यह अधिक मायने रखती है. ’ ’यह भी पढे: Tanzania: महिला फुटबॉलर्स के Flat Chest पर राष्ट्रपति Samia Suluhu Hassan ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, सोशल मीडिया पर हो रही है किरकिरी

एंडरसन ने कहा, ‘‘टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी परीक्षा स्वयं को बड़े स्पैल करने और बड़े मैचों में खेलने के लिये मानसिक रूप से तैयार करना है. यह मैचों के जरिये स्वयं को ऊर्जावान बनाने और जब आप गेंदबाजी नहीं कर रहे हों तो अपनी ऊर्जा बचाये रखने से जुड़ा है और मैं हमेशा ऐसा करता हूं.’’एक सप्ताह पहले लार्ड्स टेस्ट की पहली पारी में एंडरसन ने पांच विकेट लिये.  दूसरी पारी में जब भारत के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने क्रीज पर पांव जमाये तो उन्हें अतिरिक्त गेंदबाजी करनी पड़ी.उन्होंने कहा, ‘‘लार्ड्स में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान मैदान से वापस लौटते समय थोड़ा परेशानी हो रही थी लेकिन मैं संतुष्ट था कि मैंने टीम की जरूरत के हिसाब से यह बदलाव किया. ’’भारत ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन और उसके बाद शानदार गेंदबाजी से दूसरा मैच जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनायी. एंडरसन ने कहा कि इसके बाद खिलाड़ियों ने केवल अपने काम पर ध्यान केंद्रित किया.उन्होंने कहा,‘‘हमने केवल अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने का अच्छा प्रयास किया है.हमने बाहर जो कुछ भी हो रहा है उसे नजरअंदाज करने की कोशिश की और सुनिश्चित किया कि हमारा ध्यान केवल अच्छा प्रदर्शन करने पर केंद्रित रहे.’’

एंडरसन ने तीसरे टेस्ट मैच में के एल राहुल और चेतेश्वर पुजारा को आउट किया लेकिन उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली को आउट करके उनके खिलाफ आपसी प्रतिद्वंद्विता में भी बाजी मारी.एंडरसन ने कोहली को टेस्ट मैचों में सातवीं बार आउट करने के बाद कहा, ‘‘मुझे भी लगता है (कि वह विशेष है).  पिछले कई वर्षों से हमारे बीच शानदार प्रतिद्वंद्विता रही है.  वह ऐसा बल्लेबाज है जो आपको चुप रखना चाहता है.  विशेषकर पांच मैचों की श्रृंखला में यदि उसका बल्ला चलता है तो उससे काफी परेशानियां बढ़ सकती हैं.’’उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पूरी श्रृंखला में हमने उसे बहुत अच्छी गेंदबाजी की। हमें ऐसा करते रहना है और जितना संभव हो सके उसे रन बनाने से रोके रखना है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी