खेल

How To Watch Commonwealth Games 2026 Day 3 Live Streaming Online And TV Telecast In India: भारत में कब, कहाँ और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी टेलीकास्ट

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games 2026) का तीसरा दिन (25 जुलाई) भारतीय प्रशंसकों के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है. पैरा पावरलिफ्टर झांडू कुमार (Jhandu Kumar) द्वारा 24 जुलाई को पुरुषों के हैवीवेट वर्ग में कांस्य पदक जीतने के बाद, भारतीय दल अपनी गति को और तेज करने के लिए तैयार है.

How To Watch Commonwealth Games 2026 Day 3 Live Streaming Online And TV Telecast In India: भारत में कब, कहाँ और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी टेलीकास्ट

How To Watch Commonwealth Games 2026 Day 3 Live Streaming Online And TV Telecast In India: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games 2026) का तीसरा दिन (25 जुलाई) भारतीय प्रशंसकों के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है. पैरा पावरलिफ्टर झांडू कुमार (Jhandu Kumar) द्वारा 24 जुलाई को पुरुषों के हैवीवेट वर्ग में कांस्य पदक जीतने के बाद, भारतीय दल अपनी गति को और तेज करने के लिए तैयार है. ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू जैसे दिग्गज एथलीटों की अगुवाई में भारत इस दिन कई पदक और क्वालीफिकेशन मुकाबलों में अपनी चुनौती पेश करेगा.

भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 कहाँ देखें?

भारत में 2026 राष्ट्रमंडल खेलों का सीधा प्रसारण टीवी और ऑनलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा. सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया (SPNI) के पास इस इवेंट के आधिकारिक मीडिया अधिकार हैं.

  • टीवी चैनल्स: दर्शक Sony Sports Network के चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं, जिनमें Sony Sports Ten 2, Sony Sports Ten 2 HD, Sony Sports Ten 3 (हिंदी) और Sony Sports Ten 4 (तमिल, तेलुगु, कन्नड़ कमेंट्री) शामिल हैं.
  • फ्री-टू-एयर: फ्री डिश यूजर्स DD Free Dish के माध्यम से DD Sports टीवी चैनल पर भी मैचों का सीधा प्रसारण देख सकते हैं.
  • लाइव स्ट्रीमिंग: मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखने वाले फैंस SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर गेम की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं.

तीसरे दिन (25 जुलाई, 2026) का भारत का पूरा शेड्यूल (IST समय अनुसार)

शनिवार, 25 जुलाई को भारतीय एथलीट लॉन बॉल्स, बॉक्सिंग, तैराकी, 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल और जिम्नास्टिक में अपना दमखम दिखाएंगे:

लॉन बॉल्स (Lawn Bowls)

  • दोपहर 3:50 बजे: महिला युगल (Sectional Play) – रूपा रानी तिर्की और पिंकी बनाम पेरिस बेकर और मिलिका नाथन (टोंगा)
  • शाम 7:30 बजे: पुरुष एकल (Sectional Play) – पुतुल सोनोवाल बनाम इज्ज़त शमीर ज़ुलकेपले (मलेशिया)

मुक्केबाजी (Boxing)

  • शाम 4:00 बजे: पुरुष 60 किग्रा (राउंड ऑफ 32) – सचिन सिवाच बनाम केओमा अल-अहमदीह (कनाडा)

तैराकी (Swimming)

  • शाम 4:19 बजे: पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट – दक्षन शशिकुमार, आर्यन नेहरा
  • रात 11:37 बजे: पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (क्वालिफाई करने पर) – दक्षन शशिकुमार/आर्यन नेहरा

3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल (3x3 Wheelchair Basketball)

  • शाम 4:35 बजे: महिला पूल B – भारत (रीना रमेशचंद्र गुप्ता, इरेंगबम रितु चानू, जाधव मीनाक्षी हरिचंद्र, रायन्नावर लक्ष्मी रायप्पा) बनाम वेल्स

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक (Artistic Gymnastics)

  • रात 8:15 बजे: महिला टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन (मेडल इवेंट) – प्रणति नायक, निष्का अग्रवाल, प्रतिष्ठा सामंत, एशिता रिवेल

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2026 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).