T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप में श्रीलंका के लिए हसरंगा होंगे सफल गेंदबाज : मुरलीधरन

आलराउंडर ने टूर्नामेंट में नौ विकेट चटकाए - जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में तीन शामिल थे और उनका फॉर्म एक बड़ा कारण था कि द्वीप राष्ट्र छठी बार एशिया कप का खिताब जीत गया.

श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने अगले महीने आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में अपने देश के युवा लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा के लिए बड़ी सफलता की भविष्यवाणी की है. साथ ही कहा कि वह सामने वाली टीम के लिए घातक साबित होंगे। हाल ही में, हसरंगा को संयुक्त अरब अमीरात में एशिया कप में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए प्लेयर आफ द टूर्नामेंट से नवाजा गया था, जिससे वह आईसीसी की ताजा गेंदबाज रैंकिंग में तीन स्थान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर और आलराउंडर सूची में सातवें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गए थे. यह भी पढ़ें: विराट कोहली हमारे तीसरे सलामी बल्लेबाज, कुछ मैचों में ओपनिंग कर सकते हैं : रोहित शर्मा

आलराउंडर ने टूर्नामेंट में नौ विकेट चटकाए - जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में तीन शामिल थे और उनका फॉर्म एक बड़ा कारण था कि द्वीप राष्ट्र छठी बार एशिया कप का खिताब जीत गया.

रॉयल चैलेंजर्स डॉट कॉम पर हसरंगा के बारे में बात करते हुए मुरलीधरन ने कहा, "वह एक जबरदस्त टी20 गेंदबाज हैं. पिछले 2-3 वर्षों में, उन्होंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है. वह एक युवा खिलाड़ी हैं. निश्चित रूप से आस्ट्रेलिया में, लेग स्पिनर के पास फिंगर स्पिनरों की तुलना में अधिक मौके होंगे. उनके खिलाफ बल्लेबाजी करना प्रतिद्वंद्वी के लिए मुश्किल होगा. आपको उनके खिलाफ बहुत सावधान रहना होगा" मुरली ने युवा श्रीलंकाई टीम और एशिया कप में उसके प्रयासों की भी प्रशंसा की.

उन्होंने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में हमारे पास बहुत युवा टीम थी। हमने एशिया कप में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेला। वे सर्वश्रेष्ठ टीम की तरह लग रहे थे और एशिया कप जीतने के योग्य थे."

सुपर 12 में जगह बनाने के लिए श्रीलंका को क्वालीफाइंग चरण को पार करना होगा, जहां वे नामीबिया, यूएई और नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबला करेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड