VIDEO: विश्व चेस चैंपियनशिप जीतने के बाद गुकेश डी ने मां से फोन पर बात की बात, ग्रैंडमास्टर का भावुक वीडियो वायरल

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2024 जीतकर इतिहास रच दिया. जीत के बाद गुकेश का अपनी मां से भावुक फोन कॉल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने FIDE वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2024 जीतकर इतिहास रच दिया है. गुरुवार को 18 वर्षीय गुकेश ने चीन के मौजूदा चैंपियन डिंग लिरेन को 7.5-6.5 से हराकर यह खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ, वह दिग्गज विश्वनाथन आनंद के बाद यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय ग्रैंडमास्टर बन गए हैं.

जीत के बाद गुकेश का अपनी मां से फोन पर भावुक बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे गुकेश अपनी मां से बात करते हुए भावुक हो गए. उन्होंने न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि पूरी दुनिया में भारत का गौरव भी बढ़ाया.

गुकेश की इस ऐतिहासिक जीत पर चेस प्रेमियों और खेल जगत से बधाइयों का तांता लग गया है. प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गजों ने गुकेश को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं. यह जीत भारतीय शतरंज के लिए एक नया मील का पत्थर साबित हुई है.

 

गुकेश डी फ़ोन कॉल पर भावुक हो गए

गुकेश डी ने माँ के साथ फ़ोन कॉल के बारे में खुलकर बात की

इस जीत के साथ ही अब शतरंज की दुनिया को नया और सबसे युवा चैम्पियन मिल गया है. गुकेश  से पहले रूस के दिग्गज गैरी कास्पारोव सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चेस चैम्पियन थे, जिन्होंने 1985 में अनातोली कार्पोव को हराकर 22 साल की उम्र में खिताब जीता था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट