दक्षिण अफ्रीका के पूर्व आलराउंडर जेपी डुमिनी बने पार्ल रॉयल्स के प्रमुख कोच

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व आलराउंडर जेपी डुमिनी को दक्षिण अफ्रीका की जनवरी 2023 में होने वाली टी20 लीग एसए20 के पहले सत्र के लिए पार्ल रॉयल्स का प्रमुख कोच बनाया गया है. पार्ल रॉयल्स रॉयल स्पोर्ट्स ग्रुप की फ्रैंचाइजी है.

JP Duminy

पार्ल, 15 सितम्बर: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व आलराउंडर जेपी डुमिनी को दक्षिण अफ्रीका की जनवरी 2023 में होने वाली टी20 लीग एसए20 के पहले सत्र के लिए पार्ल रॉयल्स का प्रमुख कोच बनाया गया है. पार्ल रॉयल्स रॉयल स्पोर्ट्स ग्रुप की फ्रैंचाइजी है.

डुमिनी मध्य क्रम में अपनी विस्फोटक और प्रभावशाली बल्लेबाजी के अलावा अपनी ऑफ स्पिन तथा मैदान पर बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के लिए जाने जाते हैं. पार्ल रॉयल ने अपने कोचिंग स्टाफ की घोषणा की जिसमें रिचर्ड दास नेवेस, मंडला मशीमबई ,मार्क चार्लटन, लीसा केइटली और रसेल एस्पेलिंग को शामिल किया गया है. 38 वर्षीय डुमिनी ने 2019 में संन्यास ले लिया था. उसी वर्ष डुमिनी ने पार्ल रॉयल्स की पार्टनर फ्रैंचाइजी बारबडोस रॉयल्स (तब बारबडोस ट्राइडेंट्स)के साथ केरेबियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जीती थी. यह भी पढ़ें : भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वकप मैच के सभी टिकट बिके : आईसीसी

डुमिनी उसके बाद से कोचिंग में आ गए और 2021 में दक्षिण अफ्रीका पुरुष टीम के रणनीतिक सलाहकार रहे. डुमिनी ने कहा, "मेरा पार्ल के साथ नजदीकी संबंध रहा है. मेरे लिए पार्ल रॉयल्स का प्रमुख कोच बनना बड़े सम्मान की बात है. मैं अंतर्राष्ट्रीय और स्थानीय खिलाड़ियों के साथ काम करने के लिए बेताब हूं."

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट