Former Hockey Player Justin Kerketta Passed Away: पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा का निधन, विश्व कप में भारत का किया था प्रतिनिधित्व

हॉकी वल्र्ड कप टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा जी के निधन का दु:खद समाचार मिला. जस्टिन जी, युवा खिलाड़ियों को हॉकी के कई गुर सिखाया करते थे. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें.

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा ( Photo Credit: Twitter)

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा का आज निधन हो गया. सिमडेगा जिला के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत अघरमा गांव के रहने वाले जस्टिन ने 1978 वल्र्ड कप हॉकी में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था. इसके साथ ही कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी वे देश का प्रतिनिधित्व कर चुके थे. बताया गया कि शनिवार अपने आवास पर उन्हें हार्ट अटैक आया. इलाज के लिए रिम्स रांची लाए जाने के बाद उन्होंने आखिरी सांस ली. यह भी पढ़ें: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, बांग्लादेश को हराने के लिए भारत को दिखाना होगा अपना सर्वश्रेष्ठ खेल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्ति किया है. उन्होंने ट्वीट किया है, हॉकी वल्र्ड कप टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा जी के निधन का दु:खद समाचार मिला. जस्टिन जी, युवा खिलाड़ियों को हॉकी के कई गुर सिखाया करते थे. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें.

जस्टिन केरकेट्टा का जन्म 1947 में हुआ था. बिहार रेजीमेंट में भारतीय सेना में नौकरी करने और सेवानिवृत्त होने के बाद 1982 से 1998 तक उन्होंने रांची में हॉकी खिलाड़ियों को कोचिंग दी थी. हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके जाने से बहुत बड़ी क्षति हुई है. उनसे कई मार्गदर्शन प्राप्त होते थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट