जिदान ने छोड़ा रीयल मैड्रिड का साथ, क्लब को लगातार 3 बार चैम्पियंस लीग जिताने वाले पहले कोच

पिछले सप्ताह लगातार तीसरी बार चैम्पियंस लीग का खिताब दिलाने वाले फ्रेंच कोच जिदान पहले ऐसे कोच बन गए जिनके मार्गदर्शन में क्लब ने लगातार तीन बार लीग खिताब जीता.

जिनेदिन जिदान (photo Credit: Getty)

मेड्रिड:  चैम्पियंस लीग में लगातार तीसरी बार मिली खिताबी जीत के बाद स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के कोच पद से इस्तीफा देकर सबको हैरान करने वाले जिनेदिन जिदान का कहना है कि क्लब को एक नई आवाज की जरूरत है. जिदान ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि क्लब में बदलाव की जरूरत है और इसीलिए, उन्होंने यह फैसला लिया.

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह लगातार तीसरी बार चैम्पियंस लीग का खिताब दिलाने वाले फ्रेंच कोच जिदान पहले ऐसे कोच बन गए जिनके मार्गदर्शन में क्लब ने लगातार तीन बार लीग खिताब जीता.

पिछले शनिवार को खेले गए मैच में रियल ने लीवरपूल को 3-1 से हराकर लगातार तीसरी बार चैम्पियंस लीग खिताब जीता था.

फ्रांस के 45 वर्षीय निवासी जिदान ने कहा, "मुझे इस क्लब से प्यार है. मेरा यह मानना है कि इस टीम को जीत की राह पर अपना सफर बरकरार रखना चाहिए, लेकिन मुझे लगता है कि इसे बदलाव की जरूरत है."

जिदान ने कहा, "इस क्लब को एक नई आवाज की जरूरत है, एक नई पद्धति की जरूरत है और इसीलिए, मैंने यह फैसला लिया है."

उल्लेखनीय है कि इस साल फरवरी में एक बयान में जिदान ने कहा था कि अगर उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि उनकी ओर से क्लब को और कुछ देने की जरूरत नहीं है, तो वह कोच पद से अलग हो जाएंगे.

जिदान ने कहा, "मुझे पता है कि इस प्रकार के फैसले लेने का यह पल अजीब है, लेकिन यह जरूरी था. मुझे सबके लिए यह करना ही था."

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें