खेल

युनाइटेड, स्कॉटलैंड के पूर्व मैनेजर Tommy Docherty का 92 साल की उम्र में निधन

स्कॉटलैंड फुटबाल टीम और इंग्लैंड के फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के मैनेजर टॉमी डोचार्टी का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके परिवार ने एक बयान में यह जानकारी दी. अपने 27 साल के लंबे करियर में उन्होंने 12 क्लबों को कोचिंग दी.

युनाइटेड, स्कॉटलैंड के पूर्व मैनेजर Tommy Docherty का 92 साल की उम्र में निधन
मौत/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

स्कॉटलैंड फुटबाल टीम और इंग्लैंड के फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के मैनेजर टॉमी डोचार्टी का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके परिवार ने एक बयान में यह जानकारी दी. अपने 27 साल के लंबे करियर में उन्होंने 12 क्लबों को कोचिंग दी. बयान में कहा गया, "टॉम शांति से चले गए, उनका परिवार उनके घर पर उनके इर्दगिर्द था. वह काफी प्यारे पति, पिता थे. उनकी काफी याद आएगी. हम चाहते हैं कि इस समय हमारी निजता का ख्याल रखा जाएगा. इसके अलावा कोई और टिप्पणी नहीं."

प्रेस्टन नॉर्थ एंड के लिए एक खिलाड़ी के तौर पर 300 मैच खेलने वाले डोचार्टी 1971-72 में स्कॉटलैंड के मैनेजर रहे. वह हालांकि मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ काम करने के लिए काफी मशहूर रहे. इंग्लिश क्लब के साथ वह 1972 से 1977 तक रहे.

यह भी पढ़ें- खेल की खबरें | ओलंपिक 1956 में चौथे स्थान पर रही फुटबॉल टीम के सदस्य नंदी का निधन

मैनचेस्टर युनाइटेड ने एक बयान में कहा, "हम टॉमी डोचार्टी के निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हैं. उन्होंने क्लब को 1977 में एफए कप दिलवाया था. क्लब में सभी लोग टॉमी को श्रद्धंजलि देते हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2021 11:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).