एशिया कप से पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान को यहां चटाई धूल

भारतीय फुटबाल टीम ने बुधवार को यहां सैफ कप के सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 3-1 से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया. बंगबंधु स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन भारत के लिए मनवीर सिंह ने दो और सुमित पस्सी ने एक गोल दागा.

भारत ने पाकिस्तान को फुटबॉल में रौंदा (फाइल फोटो)

ढाका: भारतीय फुटबाल टीम ने बुधवार को यहां सैफ कप के सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 3-1 से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया. बंगबंधु स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन भारत के लिए मनवीर सिंह ने दो और सुमित पस्सी ने एक गोल दागा. पाकिस्तान के लिए मैच का एकमात्र गोल मुहम्मद अली ने किया.

मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन गोल करने के अधिक मौके पाकिस्तान को मिले. हालांकि, वह इन मौकों को भुना नहीं पाया.

बारिश के कारण मैदान गीला था जिसके कारण दोनो टीमों के खिलाड़ियों को गेंद पर नियंत्रण बनाने में परेशानी हुई.

भारत के लिए दूसरे हाफ की शुरुआत शानदार रही और 48वें मिनट में मनवीर सिंह ने छह गज के बॉक्स के अंदर से गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी.

पहला गोल दागने के बाद भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा. मनवीर ने अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा और 69वें मिनट में बॉक्स के दाईं ओर से गोल करके भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया.

सुमित पस्सी ने 84वें मिनट में भारत के लिए तीसरा गोल दागा. मैच के अंतिम क्षणों में पाकिस्तान के लिए मुहम्मद अली (88वें मिनट) ने गोल किया.

फाइनल में भारत का मुकाबला शनिवार को मालदीव से होगा. बुधवार को हुए एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में मालदीव ने नेपाल को 3-0 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी