Ronaldo vs Messi: एक बार फिर आमने सामने होंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी, जानें कब और कहां देख सकेंगे हाईवोल्टेज मुकाबला
फुटबॉल के दो दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी एक बार फिर एक दूसरे के आमने सामने होंगे. दोनों के बीच यह मुकाबला रियाद में खेला जाएगा. इस मुकाबले में रोनाल्डो रियाद की ओर से मेसी के विरुद्ध खेलते हुए नजर आएंगे.
मुंबई: फुटबॉल (Football) फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही हैं. लियोनल मेसी (Lionel Messi) और क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) एक बार फिर एक दूसरे के आमने-सामने खेलते हुए नजर आएंगे. ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी सऊदी अरब (Saudi Arab) के रियाद (Riyadh) शहर में एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगे. दरअसल, मेसी की फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मन (Paris St German) की तरफ से खेलते हैं और यह क्लब इस हफ्ते सउदी अरब के दौरे पर है जहां पीएसजी और रियाद एसटी-11 के खिलाफ मैच होना है.
इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो रियाद की तरफ से लियोनल मेसी के विरुद्ध खेलते हुए नजर आएंगे. रियाद एसटी-11 और पेरिस सेंट जर्मन के बीच ये मुकाबला कल यानी 19 जनवरी को खेला जएगा. दोनों टीमों के बीच यह हाईवोल्टेज मुकाबला सऊदी अरब के रियाद में किंग फहद इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा.
कब और कहां देख सकेंगे मुकाबला
बता दें कि रियाद एसटी-11 और पेरिस सेंट जर्मन के बीच होने वाले मैच को भारत में टेलिकास्ट नहीं किया जाएगा. हालांकि लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बीच होने वाले इस जंग को पीएसजी टीवी पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
फुटबॉल के है दोनों दिग्गज
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो आखिरी बार 2022 फीफा वर्ल्ड कप में नजर आए थे. हालांकि, फीफा वर्ल्ड कप 2022 में पुर्तगाल का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था. पुर्तगाल को फीफा वर्ल्ड कप 2022 के क्वॉटर फाइनल स्टेज में हार का मुँह देखना पड़ा था. वहीं, लियोनल मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया.
अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में फ्रांस को हराकर वर्ल्ड कप जीता था. गौरतलब है कि लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो दोनों को सदी का सबसे महान फुटबॉलरों में शामिल किया जाता है. दोनों ने अपने करियर में कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम किए हैं. ऐसे में इन दोनों के बीच एक बार फिर से आमना-सामना होना सबके लिए काफी रोमांचकारी होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2023 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

