पेले की तबियत खराब, फीफा विश्व कप उद्घाटन समारोह से रह सकते हैं गायब
ब्राजील फुटबाल जगत के दिग्गजों में गिने जाने वाले पेले 14 जून को फीफा विश्व कप के उद्घाटन समारोह से गायब रह सकते हैं.
रियो डी जनेरियो: ब्राजील फुटबाल जगत के दिग्गजों में गिने जाने वाले पेले 14 जून को फीफा विश्व कप के उद्घाटन समारोह से गायब रह सकते हैं. स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनका रूस का दौरा रद्द कर दिया गया है.
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पेले के एक प्रवक्ता ने संवाददाताओं को बताया कि उनकी तबियत खराब है. पेले को उनके पैरों में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
ब्राजील के साथ तीन बार विश्व कप का खिताब जीतने वाले पेले को रूस में होने वाले फीफा विश्व कप टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में अन्य अतिथियों के साथ आमंत्रित किया गया था.
वर्तमान में 77 साल के पेले अब तक अपने शरीर के अंगों में हुई परेशानियों को कारण कई ऑपरेशन करा चुके हैं.
कुछ दिनों पहले उन्होंने विश्व कप में ब्राजील के प्रदर्शन को लेकर चिंता जताई थी. पेले ने कहा था कि वह ब्राजील की टीम से संतुष्ट नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2018 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

