खेल

Lionel Messi Corona Positive: दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी समेत तीन अन्य पीएसजी खिलाड़ी कोरोना संक्रमित

पीएसजी के अनुसार, खिलाड़ी फिलहाल आइसोलेशन में हैं और उचित स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं. पीएसजी ने एक बयान में कहा, "कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले 4 खिलाड़ियों में लियो मेस्सी, जुआन बर्नाट, सर्जियो रिको और नाथन बिटुमजाला हैं. वे वर्तमान में आइसोलेशन में हैं और उचित स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं."

Lionel Messi Corona Positive: दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी समेत तीन अन्य पीएसजी खिलाड़ी कोरोना संक्रमित
लियोनेल मेसी (Photo Credits: Instagram)

पेरिस: सात बार के 'बैलोन डी ओर' विजेता लियोनेल मेसी (Lionel Messi) समेत तीन अन्य पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) के खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं. इस बारे में फ्रेंच लिग क्लब (French League Club) ने रविवार को जानकारी दी है. शनिवार रात एक बयान में पीएसजी ने कहा था कि चार खिलाड़ियों और एक स्टाफ सदस्य कोरोना संक्रमित हुए थे, लेकिन उनमें से किसी का भी नाम नहीं लिया गया था. हालांकि, रविवार को टीम के मेडिकल न्यूज पर एक ताजा बयान में क्लब ने मेसी, जुआन बर्नाट (Juan Bernat), सर्जियो रिको (Sergio Rico) और नाथन बिटुमजाला (Nathan Bitumzala) का को कोरोना पॉजिटिव बताया है. Copa America 2021: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Lionel Messi ने बोलिविया के खिलाफ मैदान में उतरते ही बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

पीएसजी के अनुसार, खिलाड़ी फिलहाल आइसोलेशन में हैं और उचित स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं. पीएसजी ने एक बयान में कहा, "कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले 4 खिलाड़ियों में लियो मेस्सी, जुआन बर्नाट, सर्जियो रिको और नाथन बिटुमजाला हैं. वे वर्तमान में आइसोलेशन में हैं और उचित स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं. यह मामले टीम के वेन्स के दौरे से पहले सामने आए हैं."

क्लब ने यह भी उल्लेख किया कि नेमार जेआर 9 जनवरी तक पेरिस सेंट जर्मेन मेडिकल और परफॉर्मेंस स्टाफ के सदस्यों के साथ ब्राजील में अपना इलाज जारी रखेंगे और प्रशिक्षण पर उनकी वापसी अभी भी लगभग तीन सप्ताह में होने की उम्मीद है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2022 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).