VIDEO: स्टेडियम के पास लीसेस्टर फुटबॉल क्लब का हेलीकॉप्टर धूं-धूं कर जला, मालिक श्रिवदेदनप्रभा के मौत की आशंका

इंग्लैंड के प्रसिद्ध लीसेस्टर फुटबॉल क्लब का एक हेलीकॉप्टर शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह हादसा लीसेस्टर में स्थित क्लब के घरेलू स्टेडियम किंग पावर स्टेडियम के पास उडान भरने के कुछ देर बाद ही हुआ.

लंदन: इंग्लैंड के प्रसिद्ध लीसेस्टर फुटबॉल क्लब का एक हेलीकॉप्टर शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह हादसा लीसेस्टर में स्थित क्लब के घरेलू स्टेडियम किंग पावर स्टेडियम के पास उडान भरने के कुछ देर बाद ही हुआ. इस हादसे में क्लब के मालिक श्रिवदेदनप्रभा के मौत की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ इसकी जांच जारी है.

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को लीसेस्टर फुटबॉल क्लब के मालिक ने अपने हेलीकॉप्टर से स्टेडियम से उडान भरी लेकिन थोड़ी ही दूर जाकर क्रैश हो गई. उनका हेलीकॉप्टर स्टेडियम के पास ही पार्किंग में जलता हुआ मिला. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर सभी इमरजेंसी सेवाएं पहुंची.

इस घटना के तुरंत बाद क्लब की तरफ से आधिकारिक घोषणा हुई कि वे इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के साथ हैं. हालांकि क्लब के मालिक श्रिवदेदनप्रभा के बारे में कुछ भी नही बताया गया है.

स्थानीय मीडिया के मुताबिक मैचे के बाद अंग्रेजी फुटबॉल क्लब लीसेस्टर से जुड़ा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. बताया जा रहा है खेल खत्म होने के करीब 1 घंटे बाद फील्ड के बीच से हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी जिसके तुरंत बाद यह हादसा हो गया. जमीन पर गिरने के बाद काफी तेज धमाका हुआ और हेलीकॉप्टर धूं-धूं कर जलने लगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 25 अप्रैल को IPL मैच के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर रहेगा डायवर्जन; घर से निकलने से पहले जरूर पढ़े इस खबर को

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी