इंटरकोंटिनेंटल कप : केन्या का शानदार प्रदर्शन, न्यूजीलैंड को दी 2-1 से मात

दक्षिण अफ्रीकी देश केन्या ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए शनिवार को यहां हीरो इंटरकोंटिनेंटल कप के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 2-1 से मात दी.

(Photo: IANS)

मुंबई: दक्षिण अफ्रीकी देश केन्या ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए शनिवार को यहां हीरो इंटरकोंटिनेंटल कप के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 2-1 से मात दी. मुंबई फुटबाल एरीना में केन्या की शुरुआत अच्छी नहीं रही और न्यूजीलैंड ने पहले मिनट से ही आक्रामक रुख अपनाया. न्यूजीलैंड को गोल दागने का पहला मौका 13वें मिनट में मिला, लेकिन निक्को डेनियल अपनी टीम को शुरुआती बढ़त नहीं दिला पाए.

मैच के 35वें मिनट में केन्या के एरिक आटिएनो को गोल करने का बेहतरीन मौका मिला लेकिन वह गेंद को पोस्ट पर मार बैठे.

इसके सात मिनट बाद, सरप्रीत सिंह ने गोल दागकर न्यूजीलैंड को 1-0 की बढ़त दिला दी. एक गोल से पिछड़ने के बाद केन्या ने बराबरी करने की कोशिश तेज कर दी और इस क्रम में उनका खेल भी बेहतर हुआ.

पहले हाफ के इंजुरी टाइम (46वें मिनट) में क्लिफटोन मिहेसो ने बॉक्स के बाहर से फ्री-किक पर शानदार गोल करते हुए केन्या को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया.

दूसरे हाफ में केन्या आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आई. टीम ने गोल करने के लगातार प्रयास किए जिसका परिणाम उसे 68वें मिनट में मिला और ओवेला ओचिंग ने महत्वपूर्ण गोल दागकर केन्या को 2-1 से जीत दिला दी.

चार देशों के बीच खेले जा रहे इस टूर्नामेंट का अगला मैच चार जून को भारत एवं केन्या के बीच खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final Match: कब और कहां खेला जाएगा भारत-बांग्लादेश महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल? नोट कर लीजिए डेट, टाइम और वेन्यू

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया के सामने रखा 349 रनों का लक्ष्य, जॉर्डन हरमन ने जड़ा शानदार शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Pakistan, 3rd Test Match Live Score Update: एजबेस्टन में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Pakistan, 3rd Test Match Live Toss And Scorecard: एजबेस्टन में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड