FIFA World Cup 2026 Schedule: भारत में कितने बजे शुरू होंगे फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले? यहां देखें सभी मैचों का पूरा शेड्यूल
इस बार विश्व कप में कुल 104 मैच खेले जाएंगे. ग्रुप स्टेज मुकाबले 11 जून से 27 जून तक चलेंगे. इसके बाद 28 जून से 3 जुलाई तक राउंड ऑफ 32, 4 से 8 जुलाई तक राउंड ऑफ 16, 10 से 12 जुलाई तक क्वार्टर फाइनल, 15 और 16 जुलाई को सेमीफाइनल, 19 जुलाई को तीसरे स्थान का मुकाबला और 20 जुलाई को फाइनल खेला जाएगा.
FIFA World Cup 2026 Schedule: फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून 2026 से होगा. भारतीय समयानुसार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 12 जून को खेला जाएगा. यह विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा संस्करण होगा, जिसमें पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी. इस टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको कर रहे हैं. इस बार का टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक होगा, क्योंकि पहली बार विश्व कप में 32 नहीं बल्कि 48 टीमें हिस्सा लेंगी. यह प्रतियोगिता संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में आयोजित होगी और 104 मैचों के साथ अब तक का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप साबित होगी. यह भी पढ़ें: ENG vs NZ, 1st Test Match Day 2 London Weather Update: लंदन में दूसरे दिन बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मुकाबले से पहले जानें लंदन के मौसम का हाल
इस बार विश्व कप में कुल 104 मैच खेले जाएंगे. ग्रुप स्टेज मुकाबले 11 जून से 27 जून तक चलेंगे. इसके बाद 28 जून से 3 जुलाई तक राउंड ऑफ 32, 4 से 8 जुलाई तक राउंड ऑफ 16, 10 से 12 जुलाई तक क्वार्टर फाइनल, 15 और 16 जुलाई को सेमीफाइनल, 19 जुलाई को तीसरे स्थान का मुकाबला और 20 जुलाई को फाइनल खेला जाएगा.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का नया प्रारूप
पहली बार 48 टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है. प्रत्येक ग्रुप में 4 टीमें होंगी और हर टीम 3 ग्रुप मैच खेलेगी. सभी ग्रुप की शीर्ष 2 टीमें और तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सर्वश्रेष्ठ टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी.
इन दिग्गज खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
विश्व कप 2026 में फुटबॉल प्रशंसकों की नजरें दिग्गज खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी. अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेसी और पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर अपनी टीमों को खिताब दिलाने के लिए मैदान में उतर सकते हैं. इसके अलावा कई युवा सितारे भी इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने का प्रयास करेंगे.
भारतीय समयानुसार कब शुरू होंगे मुकाबले?
भारत में फीफा विश्व कप 2026 के मैच देर रात और सुबह के समय खेले जाएंगे. अधिकांश मुकाबले रात 12:30 बजे, 1:30 बजे, 2:30 बजे, 3:30 बजे, 5:30 बजे, 6:30 बजे और 7:30 बजे शुरू होंगे. वहीं कुछ मैच सुबह 8:30 बजे, 9:30 बजे और 10:30 बजे भी खेले जाएंगे.
फाइनल मुकाबला कब होगा?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 20 जुलाई 2026 को भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे न्यू जर्सी में खेला जाएगा. इससे एक दिन पहले 19 जुलाई को तीसरे स्थान के लिए मुकाबला आयोजित होगा.
ग्रुप चरण के प्रमुख मुकाबले
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रिकॉर्ड 48 टीमों की भागीदारी, 104 मुकाबले और तीन देशों की संयुक्त मेजबानी इसे फुटबॉल इतिहास का सबसे भव्य विश्व कप बनाने जा रही है.