FIFA World Cup 2026 Schedule Today: आज रात को फीफा वर्ल्ड कप में होगा सुपर मंगलवार, पुर्तगाल-स्पेन की महामुकाबला समेत तीन प्री-क्वार्टर फाइनल मैचों पर रहेंगी दुनिया की नजर
दिन के आखिरी मुकाबले में मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना का सामना मिस्र से होगा. लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना ने पिछले दौर में केप वर्डे को 3-2 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया को 5-3 से हराकर शानदार अंदाज में अगले दौर में प्रवेश किया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रोमांच से भरपूर रहने की उम्मीद है.
FIFA World Cup 2026 Round of 16 Schedule Today (July 7) In IST: फीफा विश्व कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है. नॉकआउट स्टेज में हर मुकाबला करो या मरो का बन गया है. हाल ही में इंग्लैंड ने मेक्सिको को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. जबकि नॉर्वे ने ब्राजील को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया. अब आज यानी 7 जुलाई को प्री-क्वार्टर फाइनल (Round of 16) के तीन बड़े मुकाबले खेले जाएंगे. इनमें पुर्तगाल बनाम स्पेन, संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम बेल्जियम और अर्जेंटीना बनाम मिस्र की टीमें आमने-सामने होंगी. इन मुकाबलों के बाद क्वार्टर फाइनल की तस्वीर और भी साफ हो जाएगी.
फीफा विश्व कप 2026. 7 जुलाई का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
| मुकाबला | समय (IST) | वेन्यू | चरण |
|---|---|---|---|
| पुर्तगाल बनाम स्पेन | रात 12:30 बजे | डलास स्टेडियम, टेक्सास | राउंड ऑफ 16 |
| संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम बेल्जियम | सुबह 5:30 बजे | सिएटल स्टेडियम, वॉशिंगटन | राउंड ऑफ 16 |
| अर्जेंटीना बनाम मिस्र | रात 9:30 बजे | मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम, अटलांटा | राउंड ऑफ 16 |
पुर्तगाल बनाम स्पेन. रात 12:30 बजे (डलास स्टेडियम, टेक्सास)
दिन का सबसे बड़ा मुकाबला पुर्तगाल और स्पेन के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं. ऐसे में इस मुकाबले के बाद एक दिग्गज यूरोपीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुवाई वाली पुर्तगाल ने पिछले दौर में क्रोएशिया को हराकर जगह बनाई थी. वहीं स्पेन ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद ऑस्ट्रिया को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. इस मुकाबले में रोनाल्डो और युवा स्टार लामिन यामाल के बीच की टक्कर भी आकर्षण का केंद्र रहेगी.
संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम बेल्जियम. सुबह 5:30 बजे (सिएटल स्टेडियम, वॉशिंगटन)
सह-मेजबान संयुक्त राज्य अमेरिका अपने घरेलू दर्शकों के सामने बेल्जियम जैसी मजबूत टीम को चुनौती देगा. यह मुकाबला 2014 फीफा विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल की यादें भी ताजा करेगा. तब बेल्जियम ने अमेरिका को हराकर आगे का सफर तय किया था. इस बार अमेरिकी टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर इतिहास बदलना चाहेगी.
अर्जेंटीना बनाम मिस्र. रात 9:30 बजे (मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम, अटलांटा)
दिन के आखिरी मुकाबले में मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना का सामना मिस्र से होगा. लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना ने पिछले दौर में केप वर्डे को 3-2 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया को 5-3 से हराकर शानदार अंदाज में अगले दौर में प्रवेश किया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रोमांच से भरपूर रहने की उम्मीद है. जहां अर्जेंटीना की नजर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने पर होगी.
फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट चरण में हर मुकाबला बेहद अहम हो गया है. 7 जुलाई को खेले जाने वाले तीनों मुकाबलों में क्वार्टर फाइनल का टिकट दांव पर होगा. ऐसे में फुटबॉल प्रशंसकों को पूरे दिन हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिल सकते हैं.