FIFA World Cup 2026 Schedule Today: आज रात को फुटबॉल वर्ल्ड कप में होंगे 6 मुकाबले, यहां देखें भारत में मैचों का समय, वेन्यू और ग्रुप

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है. ग्रुप स्टेज के मुकाबले अब निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुके हैं, जहां हर जीत और हर अंक टीमों के लिए नॉकआउट चरण का टिकट तय कर सकता है. 27 जून को फुटबॉल प्रशंसकों को एक ही दिन में छह शानदार मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिनमें फ्रांस, स्पेन, बेल्जियम और उरुग्वे जैसी दिग्गज टीमें मैदान पर उतरेंगी.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

FIFA World Cup 2026 Schedule Today (27 June): फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है. ग्रुप स्टेज के मुकाबले अब निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुके हैं, जहां हर जीत और हर अंक टीमों के लिए नॉकआउट चरण का टिकट तय कर सकता है. 27 जून को फुटबॉल प्रशंसकों को एक ही दिन में छह शानदार मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिनमें फ्रांस, स्पेन, बेल्जियम और उरुग्वे जैसी दिग्गज टीमें मैदान पर उतरेंगी. India vs Ireland, 1st T20I Match Toss Winner Prediction: बेलफास्ट में भारत और आयरलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा दिख रहा है भारी

ग्रुप I में फ्रांस और नॉर्वे की होगी टक्कर

दिन की शुरुआत ग्रुप I के दो मुकाबलों से होगी. पहला मैच नॉर्वे और फ्रांस के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरे मुकाबले में सेनेगल का सामना इराक से होगा. दोनों मैच भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे शुरू होंगे. फ्रांस जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगा, जबकि नॉर्वे उलटफेर की कोशिश करेगा. वहीं सेनेगल और इराक भी अहम अंक हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे.

ग्रुप H में उरुग्वे और स्पेन आमने-सामने

सुबह 5:30 बजे ग्रुप H के दो मुकाबले खेले जाएंगे. उरुग्वे की भिड़ंत स्पेन से होगी, जबकि केप वर्डे आइलैंड्स का सामना सऊदी अरब से होगा. उरुग्वे और स्पेन के बीच होने वाला मुकाबला दिन के सबसे बड़े मैचों में से एक माना जा रहा है, क्योंकि इसका असर सीधे नॉकआउट की दौड़ पर पड़ सकता है.

ग्रुप G में बेल्जियम और मिस्र पर रहेंगी नजरें

दिन के आखिरी दो मुकाबले सुबह 8:30 बजे शुरू होंगे. न्यूजीलैंड का सामना बेल्जियम से होगा, जबकि मिस्र और ईरान की टीमें आमने-सामने होंगी. बेल्जियम जीत के साथ अगले दौर की ओर मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगा, जबकि मिस्र और ईरान के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा हो सकता है.

27 जून 2026 का पूरा शेड्यूल

मुकाबला भारतीय समय (IST) वेन्यू ग्रुप
नॉर्वे बनाम फ्रांस 12:30 AM जिलेट स्टेडियम, फॉक्सबोरो (अमेरिका) ग्रुप I
सेनेगल बनाम इराक 12:30 AM बीएमओ फील्ड, टोरंटो (कनाडा) ग्रुप I
उरुग्वे बनाम स्पेन 5:30 AM एस्टाडियो ग्वाडालाहारा, जापोपान (मैक्सिको) ग्रुप H
केप वर्डे आइलैंड्स बनाम सऊदी अरब 5:30 AM एनआरजी स्टेडियम, ह्यूस्टन (अमेरिका) ग्रुप H
न्यूजीलैंड बनाम बेल्जियम 8:30 AM बीसी प्लेस, वैंकूवर (कनाडा) ग्रुप G
मिस्र बनाम ईरान 8:30 AM ल्यूमेन फील्ड, सिएटल (अमेरिका) ग्रुप G

ग्रुप स्टेज अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और अब हर मुकाबले का सीधा असर नॉकआउट राउंड की तस्वीर पर पड़ेगा. ऐसे में सभी टीमें जीत दर्ज कर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अगले दौर में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी.

Share Now