FIFA World Cup 2026 Live Telecast In India: भारत में किन टीवी चैनलों पर होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का लाइव प्रसारण? जानिए पूरी डिटेल्स
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज जून 2026 में होगा और इसके साथ ही भारतीय दर्शकों को भी हर मुकाबले का लाइव आनंद लेने का मौका मिलेगा. टूर्नामेंट के दौरान मैचों के अलावा हाइलाइट्स, एक्सपर्ट एनालिसिस, विशेष कार्यक्रम और फीफा डॉक्यूमेंट्री कंटेंट भी उपलब्ध रहेगा. इससे फुटबॉल प्रेमियों को विश्व कप का और भी बेहतर अनुभव मिलेगा.
FIFA World Cup 2026 Live Telecast In India: फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून 2026 से होगा. भारतीय समयानुसार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 12 जून को खेला जाएगा. यह विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा संस्करण होगा, जिसमें पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी. इस टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको कर रहे हैं. इस बार का टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक होगा, क्योंकि पहली बार विश्व कप में 32 नहीं बल्कि 48 टीमें हिस्सा लेंगी. यह प्रतियोगिता संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में आयोजित होगी और 104 मैचों के साथ अब तक का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप साबित होगी. यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 Schedule: भारत में कितने बजे शुरू होंगे फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले? यहां देखें सभी मैचों का पूरा शेड्यूल
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्रसारण को लेकर भारतीय फुटबॉल फैंस का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ की शुरुआत अब बेहद करीब है और दुनियाभर के करोड़ों प्रशंसक इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बार फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको कर रहे हैं. यह टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है क्योंकि पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी. भारत में भी फैंस यह जानने के लिए उत्सुक थे कि आखिर मैचों का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी. अब इसको लेकर पूरी तस्वीर साफ हो चुकी है.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज जून 2026 में होगा और इसके साथ ही भारतीय दर्शकों को भी हर मुकाबले का लाइव आनंद लेने का मौका मिलेगा. टूर्नामेंट के दौरान मैचों के अलावा हाइलाइट्स, एक्सपर्ट एनालिसिस, विशेष कार्यक्रम और फीफा डॉक्यूमेंट्री कंटेंट भी उपलब्ध रहेगा. इससे फुटबॉल प्रेमियों को विश्व कप का और भी बेहतर अनुभव मिलेगा.
अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको इस बार फीफा वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी कर रहे हैं. यह टूर्नामेंट अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप होगा. भारत में इसके मीडिया अधिकार Zee Entertainment Enterprises Limited (ZEEL) के पास हैं. कंपनी ने फीफा विश्व कप 2026 के अलावा फीफा विश्व कप 2030, फीफा महिला विश्व कप 2027 और 2034 तक के अन्य प्रमुख फीफा टूर्नामेंटों के प्रसारण अधिकार भी हासिल किए हैं.
भारत में किन टीवी चैनलों पर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का लाइव प्रसारण होगा?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का प्रसारण भारत में कई भाषाओं में किया जाएगा.
हिंदी दर्शक Zee Cinema और Unite8 Sports 1 पर मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे.
अंग्रेजी कमेंट्री के साथ मैच Unite8 Sports 2 पर प्रसारित किए जाएंगे.
बंगाली भाषा में मैचों का प्रसारण Zee Bangla Sonar पर होगा.
मलयालम दर्शकों के लिए Zee Keralam पर मुकाबले उपलब्ध रहेंगे.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
टीवी प्रसारण के अलावा फीफा वर्ल्ड कप 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. दर्शक मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट टीवी समेत विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण देख सकेंगे.
कुछ समय पहले तक भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्रसारण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी और इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं. हालांकि अब आधिकारिक घोषणा के बाद भारतीय फुटबॉल फैंस को बड़ी राहत मिली है. अब वे पूरे टूर्नामेंट का आनंद टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर आसानी से उठा सकेंगे.