FIFA World Cup 2026: लियोनेल मेसी के निशाने पर 5 बड़े रिकॉर्ड, रोनाल्डो-माराडोना समेत कई दिग्गजों को छोड़ सकते हैं पीछे
फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है. मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना एक बार फिर अपने स्टार कप्तान लियोनेल मेसी के नेतृत्व में खिताब बचाने उतरेगी. 2022 में टीम को विश्व विजेता बनाने वाले लियोनेल मेसी के लिए यह टूर्नामेंट सिर्फ एक और विश्व कप नहीं, बल्कि इतिहास के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका भी है.
FIFA World Cup 2026 Live Streaming And Telecast In India: फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून 2026 से होगा. भारतीय समयानुसार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 12 जून को खेला जाएगा. यह विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा संस्करण होगा, जिसमें पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी. इस टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको कर रहे हैं. इस बार का टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक होगा, क्योंकि पहली बार विश्व कप में 32 नहीं बल्कि 48 टीमें हिस्सा लेंगी. यह प्रतियोगिता संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में आयोजित होगी और 104 मैचों के साथ अब तक का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप साबित होगी. यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 Live Telecast In India: भारत में किन टीवी चैनलों पर होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का लाइव प्रसारण? जानिए पूरी डिटेल्स
फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है. मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना एक बार फिर अपने स्टार कप्तान लियोनेल मेसी के नेतृत्व में खिताब बचाने उतरेगी. 2022 में टीम को विश्व विजेता बनाने वाले लियोनेल मेसी के लिए यह टूर्नामेंट सिर्फ एक और विश्व कप नहीं, बल्कि इतिहास के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका भी है. आइए जानते हैं उन 5 रिकॉर्ड्स के बारे में, जिन्हें मेसी इस विश्व कप में अपने नाम कर सकते हैं.
6 फीफा वर्ल्ड कप खेलने वाले पहले फुटबॉलरों में होंगे शामिल
लियोनेल मेसी साल 2006, 2010, 2014, 2018 और 2022 विश्व कप में अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मैदान पर उतरते ही लियोनेल मेसी छह अलग-अलग विश्व कप खेलने वाले दुनिया के चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे. लियोनेल मेसी के साथ पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मेक्सिको के गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ के पास भी यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा.
मिरोस्लाव क्लोजे के गोल रिकॉर्ड पर नजर
लियोनेल मेसी ने अब तक विश्व कप में 26 मैच खेलते हुए 13 गोल किए हैं. लियोनेल मेसी अर्जेंटीना के लिए विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. यदि लियोनेल मेसी इस टूर्नामेंट में 4 गोल और दाग देते हैं तो उनके कुल गोलों की संख्या 17 हो जाएगी और लियोनेल मेसी जर्मनी के पूर्व स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोजे के 16 गोल के विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे. क्लोजे ने 24 मैचों में यह रिकॉर्ड बनाया था.
पांच अलग-अलग विश्व कप में गोल करने का रिकॉर्ड
लियोनेल मेसी अब तक 4 अलग-अलग वर्ल्ड कप सीजन में गोल कर चुके हैं. अगर लियोनेल मेसी 2026 विश्व कप में सिर्फ एक गोल भी करते हैं तो वह पांच अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल यह उपलब्धि केवल क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम दर्ज है. साथ ही लियोनेल मेसी ऐसा करने वाले दक्षिण अमेरिका के पहले फुटबॉलर भी बनेंगे.
माराडोना को पीछे छोड़ने का मौका
लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में अब तक 8 असिस्ट किए हैं. इस मामले में लियोनेल मेसी अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना की बराबरी पर हैं. अगर मेसी इस विश्व कप में एक और असिस्ट करते हैं तो वह अर्जेंटीना के लिए विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा असिस्ट करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. वहीं दो असिस्ट करते ही लियोनेल मेसी पश्चिम जर्मनी के फ्रिट्ज वाल्टर के 9 असिस्ट के विश्व रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं.
बतौर कप्तान बना सकते हैं अनोखा रिकॉर्ड
यदि लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना एक बार फिर विश्व कप जीत जाता है तो वह फुटबॉल इतिहास में बतौर कप्तान दो फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. इसके अलावा अर्जेंटीना साल 2014 और 2022 में लियोनेल मेसी की कप्तानी में फाइनल खेल चुकी है. अगर टीम 2026 में भी फाइनल में पहुंचती है तो लियोनेल मेसी वर्ल्ड कप इतिहास में अपनी टीम को तीन बार फाइनल तक पहुंचाने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे.
इतिहास रचने के बेहद करीब हैं लियोनेल मेसी
फीफा वर्ल्ड कप 2026 लियोनेल मेसी के करियर का आखिरी विश्व कप साबित हो सकता है. ऐसे में लियोनेल मेसी के पास न सिर्फ अर्जेंटीना को लगातार दूसरा खिताब दिलाने का मौका होगा, बल्कि फुटबॉल इतिहास के कई ऐसे रिकॉर्ड भी अपने नाम करने का अवसर होगा जो अब तक किसी खिलाड़ी ने हासिल नहीं किए हैं.