FIFA World Cup 2026: पहली बार 48 टीमें लेंगी हिस्सा, जानिए किस ग्रुप में कौन सी टीम शामिल
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने वाले 48 देशों को चार-चार टीमों के 12 ग्रुप में बांटा गया है. हर टीम ग्रुप-चरण में अपने तीन मैच खेलेगी. हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें, और साथ ही तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सर्वश्रेष्ठ टीमें, नॉकआउट राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी. उसके बाद 32 टीमें नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी.
FIFA World Cup 2026: फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) का आगाज 11 जून से होने जा रहा है. इस बार का टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक होगा, क्योंकि पहली बार विश्व कप में 32 नहीं बल्कि 48 टीमें हिस्सा लेंगी. यह प्रतियोगिता संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में आयोजित होगी और 104 मैचों के साथ अब तक का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप साबित होगी. यह भी पढ़ें: ENG vs NZ, 1st Test Match Day 2 Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच थोड़ी देर में शुरू होगा पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त
नई व्यवस्था के तहत 48 टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है, जिनमें प्रत्येक ग्रुप में 4 टीमें हैं. हर टीम ग्रुप चरण में 3 मैच खेलेगी. सभी ग्रुपों की शीर्ष 2 टीमें और तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सर्वश्रेष्ठ टीमें नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी. इसके बाद राउंड ऑफ 32, राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप
ग्रुप A: मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, चेक रिपब्लिक
ग्रुप B: कनाडा, बोस्निया, हर्जेगोविना, कतर, स्विट्जरलैंड
ग्रुप C: ब्राजील, मोरक्को, हैती, स्कॉटलैंड
ग्रुप D: अमेरिका, पैराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, तुर्की
ग्रुप E: जर्मनी, कुराकाओ, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर
ग्रुप F: नीदरलैंड, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया
ग्रुप G: बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड
ग्रुप H: स्पेन, काबो वर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे
ग्रुप I: फ्रांस, सेनेगल, इराक, नॉर्वे
ग्रुप J: अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन
ग्रुप K: पुर्तगाल, डीआर कांगो, उज्बेकिस्तान, कोलंबिया
ग्रुप L: इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कई टीमों की लंबे समय बाद वापसी भी देखने को मिलेगी. इराक करीब 40 साल बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेलता नजर आएगा, जबकि स्कॉटलैंड 28 साल बाद विश्व कप में वापसी कर रहा है. ऐसे में इस बार का टूर्नामेंट रोमांच और नए इतिहास से भरपूर होने की उम्मीद है.
फाइनल तक पहुंचने का सफर
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने वाले 48 देशों को चार-चार टीमों के 12 ग्रुप में बांटा गया है. हर टीम ग्रुप-चरण में अपने तीन मैच खेलेगी. हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें, और साथ ही तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सर्वश्रेष्ठ टीमें, नॉकआउट राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी. उसके बाद 32 टीमें नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी. जहां पहला नॉकआउट राउंड होगा जिसे 'राउंड ऑफ 32' कहा जाएगा. इसके बाद 'राउंड ऑफ 16' होगा, फिर क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2026 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

