खेल

फुटबाल खिलाड़ी एमिलियानो साला को परिवार और दोस्तों ने दी अंतिम श्रद्धांजलि

अर्जेटीना के फुटबाल खिलाड़ी एमिलियानो साला के परिवार और दोस्तों ने यहां एक स्मारक सेवा में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी.

फुटबाल खिलाड़ी एमिलियानो साला को परिवार और दोस्तों ने दी अंतिम श्रद्धांजलि
एमिलियानो साला को अंतिम श्रद्धांजलि (Photo Credit- twitter)

ब्यूनस आयर्स: अर्जेटीना के फुटबाल खिलाड़ी एमिलियानो साला (Emiliano Sala) के परिवार और दोस्तों ने यहां एक स्मारक सेवा में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी. इंग्लिश क्लब कार्डिफ सिटी (English Club Cardiff City) के खिलाड़ी 28 वर्षीय साला की 21 जनवरी को इंग्लिश चैनल के पास हुई विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी. साला का शव सात फरवरी को बरामद किया गया था लेकिन 59 साल के उनके पायलट अभी भी लापता हैं.

साला के गृहनगर प्रोग्रेस्को के मेयर जुलियो मुलर ने कहा, "हम जिससे जूझ रहे हैं वह बहुत मुश्किल है. यह कस्बा खराब स्थिति में है. अज से साला हर दिन हमारे साथ रहेंगे." प्रोग्रेस्को एक छोटा सा कस्बा है जहां 3,000 लोग रहते हैं. साला चार वर्ष की उम्र से यहां रहते थे.

यह भी पढ़ें: फुटबाल खिलाड़ी एमिलियानो साला का शव विमान के मलबे से हुआ बरामद

लोगों ने शनिवार को खिलाड़ी का अंतिम संस्कार किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मुलर ने कहा, "हर चीज रुक गई थी..जब हमने खबर सुनी तब हम यह नहीं चाहते थे कि वह इमि हो लेकिन हम एक चीज चाहते थे और किस्मत में कुछ और लिखा था.

"साला के शव को शुक्रवार को एक छोटे विमान में अर्जेटीना लाया गया. साला की रिश्तेदार मिरटा टाफारेल ने कहा, "वह यहां (प्रोग्रेस्को) से हैं. वह हमेशा हमारा और हमारे इतिहास का हिस्सा रहेंगे." साला के पूर्व एजेंट और गोंजालो हिगुआइन के भाई निकोलस हिगुआइन भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2019 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).