Euro Cup 2024 Live Streaming In India: यूरो कप 2024 का का महाकुंभ आज से शुरू, जानें भारत में कब और कहां देख सकेंगे लाइव मैच

यूरो में सिर्फ यूरोप की टीमें हिस्सा लेती हैं और फीफा वर्ल्ड कप के बाद यह सबसे बड़ा इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट है. इस बार यूरो कप का पहला मुकाबला मेजबान जर्मनी और स्कॉटलैंड की टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आज देर रात 12:30 से खेला जाएगा.

यूरो कप 2024 (Photo Credits: Twitter)

Euro 2024 Live Streaming In India: यूरोपियन फुटबॉल क्लब चैंपियनशिप (European Football Club Championship) के 17वें एडिशन का आगाज कल यानी 15 जून से होगा. भारतीय समयानुसार इस टूर्नामेंट की शुरूआत आज रात से ही होगी. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 15 जुलाई (भारतीय समयानुसार 14 जुलाई) को जर्मनी (Germany) में खेला जाएगा. जर्मनी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है. इस बार यूरो कप 2024 (Euro Cup 2024) में 24 टीमें हिस्सा लेंगी. Euro Cup 2024 Full Schedule : UEFA यूरो कप के 17वें एडिशन की शुरुआत कल से, जानें ग्रुप फॉर्मेट; यहां देखें टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

यूरो में सिर्फ यूरोप की टीमें हिस्सा लेती हैं और फीफा वर्ल्ड कप के बाद यह सबसे बड़ा इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट है. इस बार यूरो कप का पहला मुकाबला मेजबान जर्मनी और स्कॉटलैंड की टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आज देर रात 12:30 से खेला जाएगा. इन 24 टीमों को 4-4 के छह अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है.

पुर्तगाल ग्रुप एफ का हिस्सा, फ्रांस को मिली ग्रुप डी में जगह

बता दें कि यूरो कप 2024 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल को ग्रुप एफ में जगह मिली है. इस ग्रुप में पुर्तगाल के साथ टर्की, जॉर्जिया और चेज रिपब्लिक की टीम शामिल है. वहीं साल 2018 में फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली फ्रांस की टीम को टीम ग्रुप डी में रखा गया है. इस ग्रुप में फ़्रांस के साथ पोलैंड, नीदरलैंड्स और ऑस्ट्रिया की टीम को जगह मिली है.

24 टीमों को इन ग्रुप में मिली जगह

ग्रुप ए - जर्मनी, स्कॉटलैंड, हंगरी, स्विट्जरलैंड

ग्रुप बी - स्पेन, क्रोएशिया, इटली, अल्बानिया

ग्रुप सी - स्लोवेनिया, डेनमार्क, सर्बिया, इंग्लैंड

ग्रुप डी - पोलैंड, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, फ्रांस

ग्रुप ई - बेल्जियम, स्लोवाकिया, रोमानिया, यूक्रेन

ग्रुप एफ - तुर्की, जॉर्जिया, पुर्तगाल, चेक रिपब्लिक

भारत में यूरो कप 2024 के मैचों का कहां पर देख सकते लाइव टेलीकास्ट

भारतीय फैंस यूरो कप 2024 के मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 2, सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 5, सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी चैनलर पर देख सकते हैं. इसके अलावा इन सभी मैचों की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर की जाएगी.

क्वार्टर फाइनल मुकाबला 5 से 7 जुलाई (भारतीय समयानुसार 4-6 जुलाई) को खेले जाएंगे जो डसेलडोर्फ और बर्लिन में होंगे. वहीं 10 जुलाई को पहला सेमीफाइनल जबकि 11 जुलाई (भारतीय समयानुसार 9-10 जुलाई) को दूसरा सेमीफाइनल होगा. इसके बाद 15 जुलाई (भारतीय समयानुसार 14 जुलाई) को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

England U19 vs India U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

England U19 vs India U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

स्पेन में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात: महिला ने पार्टनर का प्राइवेट पार्ट काटा, फिर चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट

Sri Lanka vs England, 2nd T20I Match Live Score Update: पल्लेकेले में श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\