खेल

Euro Cup 2020: स्पेन और इटली ने यूरो कप के सेमीफाइनल में बनाई अपनी जगह

स्विट्जरलैंड की टीम लगातार दूसरी बार नॉकआउट में हारी है. इससे पहले 2016 यूरो कप में पोलैंड ने उन्हें राउंड ऑफ-16 में पेनल्टी शूटआउट (5-4) में ही हराया था. मैच के दौरान 8वें मिनट में स्विस टीम के जकारिया ने शानदार गोल कर दिया. इसी गोल की बदौलत स्पेन ने शुरुआती बढ़त ले ली थी.

Euro Cup 2020: स्पेन और इटली ने यूरो कप के सेमीफाइनल में बनाई अपनी जगह
UEFA Euro 2020 (Photo Creidts: Twitter)

मुंबई: शुक्रवार को यूरो कप 2020 (Euro Cup 2020) में दो बेहद ही रोमांचक मुकाबले खेले गए. पहले क्वार्टर फाइनल (Quarter Final) में स्पेन (Spain) और स्विट्जरलैंड (Switzerland) को कड़ी टक्कर देखने को मिला. पेनल्टी शूटऑउट (Penalty Shootout) में स्पेन 3-1 से जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. वहीं, दूसरे क्वार्टर फाइनल में इटली (Italy) ने अपनी जीत का सिलसिला बेल्जियम (Belgium) के खिलाफ भी जारी रखा. बेल्जियम को दूसरे क्वार्टर फाइनल में 2-1 से मात देकर इटली सेमीफाइनल (Semi-Final) में पहुंचने वाली दूसरी टीम बना. पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अब स्पेन की टक्कर इटली के साथ होगी. Euro Cup 2020: क्वार्टर फाइनल की जंग आज से, ये 3 टीम खिताफ जीतने के प्रबल दावेदार

स्विट्जरलैंड की टीम लगातार दूसरी बार नॉकआउट में हारी है. इससे पहले 2016 यूरो कप में पोलैंड ने उन्हें राउंड ऑफ-16 में पेनल्टी शूटआउट (5-4) में ही हराया था. मैच के दौरान 8वें मिनट में स्विस टीम के जकारिया ने शानदार गोल कर दिया. इसी गोल की बदौलत स्पेन ने शुरुआती बढ़त ले ली थी. अब सेमीफाइनल में स्पेन का सामना 32 मैच से अजेय इटली की टीम से होगा. स्विट्जरलैंड को काफी समय तक दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा.

दूसरे क्वार्टर फाइनल में इटली को बेल्जियम के खिलाफ ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा. इटली ने मैच के 31वें मिनट में गोल कर मैच में 1-0 से बढ़त बना ली थी. पहले हॉफ में इटली ने बेल्जियम पर अपना शिकंजा कसे रखा और 44वें मिनट में दूसरा गोल दाग दिया. 2-0 से पिछड़ने के बाद बेल्जियम काफी दबाव में आ चुका था. बेल्जियम मैच को बराबरी पर नहीं ला सका और जीत इटली को मिल गई. इस जीत के साथ इटली ने सेमीफाइनल की सीट पक्की कर ली हैं.

बता दें की अब 7 जुलाई को इटली और स्पेन के बीच यूरो कप 2020 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा.  इटली और स्पेन के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. 7 जुलाई को एक अच्छा मुकाबला देखने को मिलेगा. दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2021 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).