नेशन्स लीग : स्पेन ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को दी 2-1 से मात

स्पेन ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए यहां वेम्बली स्टेडियम में खेले गए यूरोपीय नेशन्स लीग के अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 2-1 से मात दी. इंग्लैंड के डिफेंडर लूक शॉ को शनिवार देर रात हुए इस मुकाबले में सिर पर चोट लगी.

स्पेन बनाम इंग्लैंड ( प्रतीकात्मक तस्वीर ट्विटर)

लंदन: स्पेन ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए यहां वेम्बली स्टेडियम में खेले गए यूरोपीय नेशन्स लीग के अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 2-1 से मात दी. इंग्लैंड के डिफेंडर लूक शॉ को शनिवार देर रात हुए इस मुकाबले में सिर पर चोट लगी. हालांकि, उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं और जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे.बीबीसी के अुनसार, मेजबान टीम ने इस मैच में शुरुआती बढ़त बनाई लेकिन वह इसे कायम नहीं रख सके. स्ट्राइकर मार्कस रैशफोर्ड ने 11वें मिनट में गोल दागकर इंग्लैंड को बढ़त दिलाई.

स्पेन के लिए बराबरी का गोल 13वें मिनट में साउल ने किया.इसके बाद, स्पेन ने गेंद पर अधिक समय तक नियंत्रण बनाया और आक्रामक रवैया अपनाया. मेहमान टीम ने इंग्लैंड के गोल पर कई हमले किए.मैच के 32वें मिनट में स्पेन के रोर्डिगो मोरेनो ने बॉक्स के अंदर से गोल करके स्पेन को बढ़त दिला दी.

दूसरे हाफ में भी दोनो टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई. मैच के अंतिम क्षणों में इंग्लैंड के स्ट्राइकर डेनी वेल्बेक ने गेंद को गोल में जरूर डाला लेकिन रैफरी ने उसे फाउल करार दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India T20I Stats at M Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट

Bhuvneshwar Kumar T20 Stats at M Chinnaswamy Stadium: चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें अनुभवी तेज गेंदबाज के आंकड़े