Cristiano Ronaldo Record: 1000 गोल के करीब पहुंचने के बावजूद रिकॉर्ड के पीछे नहीं भाग रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, कोच रॉबर्टो मार्टिनेज का बड़ा बयान

क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब तक क्लब और इंटरनेशनल फुटबॉल में कुल 965 गोल कर चुके हैं. 1000 गोल का आंकड़ा उनके करियर का सबसे बड़ा माइलस्टोन माना जा रहा है. खुद रोनाल्डो ने भी इस लक्ष्य को हासिल करने की इच्छा जताई थी, लेकिन इसे लेकर लगातार चर्चा हो रही थी कि कहीं यह लक्ष्य टीम के प्रदर्शन पर असर न डाले.

Cristiano Ronaldo Update: फुटबॉल की दुनिया में जब भी रिकॉर्ड्स की बात होती है, तो क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम सबसे ऊपर आता है. 41 साल की उम्र में भी रोनाल्डो लगातार नए मुकाम हासिल कर रहे हैं और उनके करियर गोल्स की संख्या 1000 के करीब पहुंच रही है. ऐसे में यह सवाल बार-बार उठ रहा है कि क्या रोनाल्डो इस ऐतिहासिक आंकड़े को हासिल करने के लिए ज्यादा दबाव में खेल रहे हैं. हालांकि, पुर्तगाल के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है और साफ कहा है कि रोनाल्डो का फोकस टीम की सफलता पर है, न कि व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स पर. यह भी पढ़ें: Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो चोट के कारण अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मैचों से बाहर, फीफा वर्ल्ड कप 2026 खेलने पर कोच ने दी बड़ी अपडेट

1000 गोल के आंकड़े पर चर्चा तेज

क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब तक क्लब और इंटरनेशनल फुटबॉल में कुल 965 गोल कर चुके हैं. 1000 गोल का आंकड़ा उनके करियर का सबसे बड़ा माइलस्टोन माना जा रहा है. खुद रोनाल्डो ने भी इस लक्ष्य को हासिल करने की इच्छा जताई थी, लेकिन इसे लेकर लगातार चर्चा हो रही थी कि कहीं यह लक्ष्य टीम के प्रदर्शन पर असर न डाले.

कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने किया साफ

रॉबर्टो मार्टिनेज ने इन बातों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें रोनाल्डो के खेल में किसी तरह की जल्दबाजी या दबाव नहीं दिखता. उनके मुताबिक, चाहे रोनाल्डो 950 गोल पर हों या 1050 पर, इससे उनकी विरासत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. उन्होंने यह भी कहा कि रोनाल्डो हमेशा टीम के लिए खेलते हैं और जरूरत पड़ने पर असिस्ट देने से भी पीछे नहीं हटते.

टीम के लिए खेल रहे रोनाल्डो

मार्टिनेज ने उदाहरण देते हुए बताया कि यूरोपियन चैंपियनशिप में तुर्की के खिलाफ रोनाल्डो ने गोल करने की बजाय असिस्ट देना चुना, जो उनके टीम-फर्स्ट अप्रोच को दर्शाता है. कोच के अनुसार, बॉक्स के अंदर उनका व्यवहार और टीम के लिए योगदान ज्यादा महत्वपूर्ण है.

बदलती भूमिका, लेकिन वही जुनून

रोनाल्डो ने अपने करियर में एक विंगर से लेकर एक फिनिशर तक का सफर तय किया है. मार्टिनेज का मानना है कि अब उनका फोकस व्यक्तिगत उपलब्धियों से ज्यादा टीम की जीत पर है और वह कप्तान के तौर पर बाकी खिलाड़ियों के लिए उदाहरण पेश करते हैं.

वर्ल्ड कप 2026 में निभाएंगे अहम भूमिका

हाल ही में हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण रोनाल्डो कुछ फ्रेंडली मैचों से बाहर हैं, लेकिन 2026 फीफा वर्ल्ड कप में उनकी वापसी तय मानी जा रही है. टीम को उनसे बड़े टूर्नामेंट में अहम योगदान की उम्मीद होगी.

Share Now

\