खेल

क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने करियर में 700वें गोल से एक कदम दूर

पुर्तगाल के करिश्माई फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने दमदार करियर में 700 गोल करने से केवल एक कदम दूर हैं. वह ऐसा करने वाले फुटबाल के इतिहास में केवल छठे खिलाड़ी होंगे.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने करियर में 700वें गोल से एक कदम दूर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Photo Credits: IANS)

पुर्तगाल के करिश्माई फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने दमदार करियर में 700 गोल करने से केवल एक कदम दूर हैं. वह ऐसा करने वाले फुटबाल के इतिहास में केवल छठे खिलाड़ी होंगे. पुर्तगाल ने शुक्रवार रात यहां खेले गए 2020 यूरोपीय चैम्पियनशिप क्वालीफायर्स के ग्रुप-बी के मैच के लक्समबर्ग को 3-0 से शिकस्त दी, जिसमें रोनाल्डो ने भी एक गोल किया.

इसके साथ रोनाल्डो ने अपने करियर में कुल 699 कर लिए हैं. मैच की शुरुआत से ही पुर्तगाल मेहमान टीम पर हावी नजर आई. पहले हाफ में पुर्तगाल ने दमदार खेल दिखाया और उसे बढ़त बनाने में सफलता भी मिली. फारवर्ड बर्नाडो सिल्वा ने 16वें मिनट में दमदार खेल दिखाया और गोल करते हुए स्कोर 1-0 कर दिया.

मेजबान टीम के लिए दूसरा हाफ भी दमदार रहा. 65वें मिनट में रोनाल्डो को मौका मिला और उन्होंने अपने करियर को 699वां गोल करते हुए अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया. मैच समाप्त होने से पहले तीसरा गोल पुर्तगाल ने 89वें मिनट में किया. यह गोल गोकालो गुएडेस ने किया और अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी. यह भी पढ़ें- क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अपने सबसे शानदार गोल से ज्यादा अपनी गर्लफ्रेंड जियोर्जिना रोड्रिग्वेज के साथ सेक्स पसंद है

इस जीत के बाद पुर्तगाल की टीम ग्रुप तालिका में 11 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है. शीर्ष पर काबिज यूक्रेन के 16 अंक हैं, लेकिन उसने पुर्तगाल से एक मुकाबला अधिक खेला है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2019 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).