खेल

Spain में मॉडल गर्लफ्रेंड जॉर्जीना रॉड्रिगुएज के साथ छुट्टियां मना रहे हैं Cristiano Ronaldo, यहां देखें तस्वीरें और वीडियो

बता दें कि जॉर्जिना रॉड्रिगुएज मॉडल हैं और वह काफी समय से रोनाल्डो के साथ हैं. पुर्तगाल की टीम यूरो कप 2020 के ग्रुप एफ में फ्रांस, जर्मनी और हंगरी के साथ थी. पुर्तगाल ग्रुप में तीसरे नंबर पर रहा और अगले दौर में नहीं पहुंच पाया. रोनाल्डो और जॉर्जिना की तस्वीरों को देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि दोनों इस छुट्टी का कितना लुत्फ उठा रहे हैं.

Spain में मॉडल गर्लफ्रेंड जॉर्जीना रॉड्रिगुएज के साथ छुट्टियां मना रहे हैं Cristiano Ronaldo, यहां देखें तस्वीरें और वीडियो
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रॉड्रिगुएज (Photo Credits: Instagram)

नई दिल्ली: स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) की टीम पुर्तगाल (Portugal) हाल ही में समाप्त हुए यूईएफए यूरो कप (Euro Cup 2020) के प्री-क्वार्टर में बाहर हो गया था. यूरो कप 2020 के खत्म होने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रॉड्रिगुएज (Georgina Rodriguez) के साथ स्पेन (Spain) में छुट्टियां मना रहे हैं. इस बीच दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. स्टार फुटबॉलर Cristiano Ronaldo कोरोना पॉजिटिव, पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ की तरफ से दी गई जानकारी

रोनाल्डो और जॉर्जिना इन दिनों स्पेन के मालोरका में छुट्टियां मना रहे हैं. यह तस्वीरें रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड जॉर्जिना ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की हैं. रोनाल्डो और उनका परिवार ज्यादातर समय समुद्र में बिता रहे है. उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में समुद्र की सैर करते हुए कुछ वीडियो भी हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Georgina Rodríguez (@georginagio)

बता दें कि जॉर्जिना रॉड्रिगुएज मॉडल हैं और वह काफी समय से रोनाल्डो के साथ हैं. पुर्तगाल की टीम यूरो कप 2020 के ग्रुप एफ में फ्रांस, जर्मनी और हंगरी के साथ थी. पुर्तगाल ग्रुप में तीसरे नंबर पर रहा और अगले दौर में नहीं पहुंच पाया. रोनाल्डो और जॉर्जिना की तस्वीरों को देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि दोनों इस छुट्टी का कितना लुत्फ उठा रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Georgina Rodríguez (@georginagio)

जॉर्जिना रॉड्रिगुएज पहली बार उस वक्त सुर्खियों में आई थीं, जब रोनाल्डो का नाम उनसे जोड़ा गया. इसके बाद से यह कपल हमेशा साथ दिखाई देता है. जॉर्जिना रॉड्रिगुएज पहली बार रोनाल्डो से एक शो रूम में मिली थी. इसी शो रूम में वह काम करती थीं, रोनाल्डो से मिलने के बाद उनकी लाइफ पूरी तरफ बदल गई. रोनाल्डो और जॉर्जिना पिछले 6 साल से भी ज्यादा समय से साथ में रह रहे हैं. साल 2017 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने थें. बता दें कि दोनों ने शादी नहीं की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2021 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).