खेल

सनसनी महिला फुटबॉल फैन: Celine Dept ने एक और मजेदार वीडियो शेयर किया Instagram पर, देखें Video

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक फुटबॉल महिला प्रशंसक का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

सनसनी महिला फुटबॉल फैन:  Celine Dept ने एक और मजेदार वीडियो शेयर किया Instagram पर, देखें Video
Celine Dept (Photo Credit: Instagram)

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक फुटबॉल (Football) महिला प्रशंसक का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसी सीरीज में इस महिला फैन ने एक दिन पहले एक और वीडियो इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया है, जिसको एक लाख दस हजार से उपर लोग देख चूके हैं. इस वीडियो पर 441 लोगों ने कमेंट भी किया है. इस बार इस महिला फैन ने फुटबॉल स्टेडियम के बजाय एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को चुना है. जिसमें वह अपने फेवरेट खिलाड़ियों की नकल कर रही है. इस महिला का नाम Celine Dept है.

इससे पहले भी इस महिला फैन ने कुछ दिनों पहले अपने स्टार फुटबॉल खिलाड़ीयों की नक़ल करते हुए anadrenaline penalties scored का वीडियो बनाया था जो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हुआ था. इस वीडियो में इस महिला फैन ने स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo), लियोनेल मेसी (Lionel Messi), पॉल पोगबा (Paul Pogba) और नेमार जूनियर की नक़ल की थी. जिसमें देखा गया था कि हमारे प्रसिद्ध खिलाड़ी गोल दागने के बाद अपनी खुशी का कैसे प्रतिक्रिया देते हैं.

 

View this post on Instagram

 

When famous football players go shopping.. 😂 Tag your best friend 👇🏻😍

A post shared by Céline Dept (@celine.dept) on

इस महिला फैन ने इस वीडियो में भी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo), लियोनेल मेसी (Lionel Messi), और नेमार जूनियर की नक़ल की है. इस वीडियो का एक सीन ऐसा भी जिसे देखकर आपको हंसी छुट जाएगी. जी हां महिला फैन जब उपर रैक में रखी वस्तु लेने की कोशिश करती है, पर वह उस टाइम लियोनेल मेसी (Lionel Messi) की की जर्सी में होती है. ज्ञात हो कि मेसी का हाइट कम है. उसके बाद महिला अपना T-Shirt चेंज करते ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) की भूमिका में आ जाती है और रैक पर रखी वस्तु को आराम से ले लेती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2018 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).